स्योहारा-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

गांधी जयंती व स्व.पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को स्योहारा थाना परिसर में उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर सलामी देकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

स्योहारा— स्व.राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और स्व.पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती को स्योहारा थाना परिसर में उत्साह पूर्वक मनाया। सर्वप्रथम प्रभारी निरीक्षक राजेश चौहान ने उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर सलामी देकर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी। और शपथ दिलाई। तो वहीं वरिष्ठ उपनिरीक्षक भारत सिंह ने उपस्थित पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर गारद सलामी दिलाई तथा सभी को मिष्ठान वितरित किया गया।
कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राजेश चौहान ने उपस्थित पुलिसकर्मियों को अहिंसा पूर्वक बिना भेदभाव के निष्पक्षता सहित सबके साथ एक समान कार्य करने और स्वर्गीय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी के पद चिन्हों पर चलते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उप निरीक्षक हरिओम उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार यादव , उपनिरीक्षक देवपाल सिंह, उपनिरीक्षक गौरव कुमार, अभीसूचना विभाग स्योहारा प्रभारी चंद्रपाल सिंह हेड मोहर्रिर सुधीर कुमार जादौन, उर्दू अनुवादक रफी अहमद, हेड. विपिन कुमार,का.कपिल,कांस्टेबल विकास चौधरी,कांस्टेबिल अभिषेक कुमार, हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह, हेड कांस्टेबल छोटेलाल यादव, हेड कांस्टेबल ब्रजपाल कांस्टेबल , कांस्टेबल भावना शर्मा , कांस्टेबल ममता कांस्टेबल साक्षी, कांस्टेबल रजनेश आदि सहित सहित थाना स्टाफ मौजूद रहा।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button