करनाल-हरियाणा

विपक्ष कहता रहा मोदी ने कर दिखाया : सुभाष चन्द्र

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एस आर योगी
करनाल

विपक्ष कहता रहा मोदी ने कर दिखाया : सुभाष चन्द्र

नारी शक्ति वंदन विधेयक पारित होने पर जताया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार

करनाल, 23 सितम्बर। स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि अगर देश में एक मजबूत और समर्थ सरकार न होती तो महिला आरक्षण विधेयक कभी भी संसद में पास नहीं हो पाता। उन्होंने कहा कि इसलिए कांग्रेस सहित समूचा विपक्ष चाहता है कि देश में मजबूत और पूर्ण बहुमत की सरकार ना बने ताकि वे लोग अपने निहित स्वार्थ को पूरा कर सकें। घमंडिया गठबंधन देश में एक मजबूर सरकार चाहता है।
शनिवार को जारी एक बयान में सुभाष चंद्र ने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को उनका अधिकार देने का काम किया है, यह बहुत बड़ा बदलाव है या यह कहें कि मोदी है तो मुमकिन है। महिला आरक्षण को लेकर पहले भी संकल्पना की गई, लेकिन सार्थक कोई नहीं कर पाए। प्रधानमंत्री मोदी ने देश के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने का काम किया है, इसलिए प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताने के लिए भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं में उत्सुकता है।
मिशन के वाइस चेयरमैन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन बिल का लोकसभा में पास होना केवल एक राजनीतिक बदलाव ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक बदलाव है। महिलाओं के लिए एतिहासिक बिल लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार जताते हुए उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में लिए गए इस फैसले से भारत देश की आधी आबादी को उनका हक मिलना सुनिश्चित हो जाएगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश एक ऐतिहासिक पड़ाव की तरफ कदम बढ़ा चुका है। नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक ऐतिहासिक कानून है जो महिला सशक्तिकरण को और बढ़ावा देगा और हमारी राजनीतिक प्रक्रिया में महिलाओं की और अधिक भागीदारी को सुनिश्चित करेगा, नारी शक्ति वंदन कानून लागू होने के बाद 33 प्रतिशत महिलाओं को भारत की संसद में प्रतिनिधित्व मिलेगा। आधी आबादी के लिए यह एक क्रांति है। शुरुआत तो कई बार हुई, मगर सिरे केवल प्रधानमंत्री मोदी ने ही चढय़ा है,
सुभाष चन्द्र ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की नीयत साफ है और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीतियों के साथ प्रधानमंत्री मोदी जी देश को तरक्की की राह पर लेकर जा रहे हैं, आत्मनिर्भर भारत व विकसित भारत की यात्रा में नई मंजिलों को पाने के लिए मातृशक्ति को साथ लेकर चलना ही होगा, तभी हम अपने लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने भी महिलाओं को हक दिलाने जैसे इस पवित्र काम के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुना जोकि हम सभी के लिए गर्व की बात है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button