ग्राम रनावली में हुए विकास कार्यो में लापरवाही की जांच की मांग

ग्राम रनावली में हुए विकास कार्यो में लापरवाही की जांच की मांग
स्योहारा। क्षेत्र के ग्राम रनावली में प्रधान व ग्राम सचिव की मिलीभगत से विकास कार्यों में हो रही लापरवाही व भ्र्ष्टाचार पर क्षेत्र भर में रोष पनपा हुआ है इसी के अंतर्गत ग्राम निवासी
सोनू कुमार पुत्र सुरेन्द्र सिहॅ निवासी के द्वारा एक
शिकायती प्रार्थना–पत्र दिनांक 13.09.2023 को खण्ड विकास कार्यालय में उपलब्ध कराया है जिसमें ग्राम प्रधान व ग्राम सचिव व
उनके द्वारा मनरेगा योजना अन्तर्गत व अन्य मदो से कराये गये / कराये जा रहे विकास
कार्यों की जाँच की मॉग की गयी है। जिसके जॉच समिति नियुक्त की जाती है।
अतः उक्त जाँच समिति को निर्देशित किया जाता है कि आप शिकायती
प्रार्थना पत्र की बिन्दुबार स्पस्ट जॉच आख्या तीन दिन के भीतर कार्यालय में उपलब्ध
कराना सुनिश्चित करे।लेकिन अभी तक शिकायती पत्र पर सम्बंधित अधिकारियों ने अभी तक कोई जवाब नही दिया है जिसके चलते शिकायतकर्ता में रोष बना हुआ है सोनू ने बताया है कि ग्राम पंचायत में भ्र्ष्टाचार और हठधर्मिता चरम पर है जिसपर अधिकारियों ने लगाम नही कसी तो पूरी पंचायत का विकास कार्य ठप्प हो जाएगा।


















