कन्नौज-उत्तरप्रदेश

अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का फूंका पुतला।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का फूंका पुतला।

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह

छिबरामऊ/कन्नौज।हापुड़ में अधिवक्ताओं पर हुए अत्याचार के विरोध में जहां देश भर में प्रदर्शन हो रहा है तो वहीं छिबरामऊ तहसील में अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंकते हुए योगी मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाए। अधिवक्ताओं ने सैकड़ों की संख्या में एकत्र होकर नाराजगी जाहिर करते हुए बताया कि हापुड़ में अधिवक्ताओं को पुलिस ने लाठियों से जान से मार डालने के कृत्य का वीडियो वायरल हुआ जिससे समूचे उत्तर प्रदेश में भूचाल सा आ गया वहीं अधिवक्ताओं ने बताया की उत्तर प्रदेश सरकार को कई बार अवगत कराया गया लेकिन सरकार द्वारा अधिवक्ताओं को उचित न्याय नहीं दिया गया। और उन्होंने कहा सरकार से मांग की गई पीड़ित पक्ष को न्याय दिलाया जाए और अधिवक्ता सुरक्षित व ससम्मान महसूस करें तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कोई ऐसा ठोस कार्य नहीं किया गया जिससे अधिवक्ता अपने आप को सुरक्षित महसूस करें तथा अधिवक्ता बार काउंसिल के पदाधिकारी द्वारा बताया गया की हाई कोर्ट ने हमारी बात सुनी लेकिन हम लोगों को संतुष्टि नहीं दी गई। तथा बार काउंसिल ने अधिवक्ता संघ की हड़ताल को जारी रखने का आह्वान किया इसी क्रम में छिबरामऊ में सैकड़ो अधिवक्ताओं ने उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका और विरोध जताया। तथा अधिवक्ताओं की मांग है कि सरकार अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करें।आज गुरुवार को बार एसोसिएशन छिबरामऊ के अध्यक्ष रामचन्द्र मिश्रा के नेतृत्व मे 14 वे दिन बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के आवाह्न के अनुपालन मे उत्तर प्रदेश सरकार का जनजा निकालकर व नारेबाजी करते हुए बाह्य न्यायालय से शुरुआत हुई और तहसील परिसर तक पहुंचने के बाद उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला फूंका गया व नारे बाजी हुई।इसी क्रम में पूर्व अध्यक्ष शिवराम सिह चौहान, दुर्गानरायन सिह, राजेश शाक्य, राजकुमार सिह बैस,जयवीर सिह यादव, सजीव श्रीवास्तव,अरविंद सिह राठौर,दिनेश सिह बैस, ने संबोधित किया इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव दुबे,सुशील पाण्डेय, अजय यादव, जितेन्द्र यादव,अशीष श्रीवास्तव, हरगोविंद राजपूत, राजीव दीक्षित, गुलाब हुसैन, अमित कुमार राजपूत, यदवेन् प्रताप सिंह, श्याम सिह भारती,रामबाबू शाक्य, अंकुर मिश्रा,भाईयो लाल,रासबिहारी राजपूत, मोहम्मद शाकिर हुसैन, मोहम्मद कालीम खान,सद्दाम हुसैन, मोहम्मद आफताब, अकित यादव,सरजीत यादव, लालबहादुर यादव, धनश्याम सिह यादव, सहित कई लोग मौजूद रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button