घुमंतु जाति के व्यक्तियों के लिए आयोजित किया गया शिविर, 177 पात्र व्यक्तियों के आवेदन हुए प्राप्त।

सुमरीन योगी
करनाल
घुमंतु जाति के व्यक्तियों के लिए आयोजित किया गया शिविर, 177 पात्र व्यक्तियों के आवेदन हुए प्राप्त।
करनाल 8 सितम्बर, जिला कल्याण अधिकारी कृष्णा भारद्वाज ने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा के मार्गदर्शन में शुक्रवार को विमुक्त घुमंतु जाति के व्यक्तियों के लिए गांव बस्तली की धर्मशाला बड़ा मोहल्ला में एक दिवसीय कैम्प का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि कैंप में चुनाव विभाग, जिला समाज कल्याण विभाग, जिला कल्याण विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, परिवार पहचान पत्र, डी0एम0 सी0एस0सी0, क्रिड विभाग ने भाग लिया, जिसमें उपस्थित लोगों को विभागों से संबंधित विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैंप में 177 पात्र व्यक्तियों से आवेदन पत्र प्राप्त किये गये। इस अवसर पर सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों से संबंधित फोल्डर व पम्फलेट भी वितरित किए गए। इस मौके पर गांव की सरपंच रीना चैधरी व पूर्व सरपंच अनिल कुमार मौजूद रहे।


















