इसरो संस्थान के अधिकारियों द्वारा ऋषि को जारी किया सर्टिफिकेट

दिल्ली- ऋषि शर्मा ने इस बार भी इसरो द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया था, प्रतियोगिता में भागीदारी लेने का सर्टिफिकेट इसरो संस्थान के अधिकारियों द्वारा आज ऋषि को भी जारी किया गया है ।
आप को बताते चले कि ऋषि ने इसरो द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में पिछले वर्ष भी हिस्सा लेकर 53 % अंक प्राप्त करते हुए जनपद गाजियाबाद के साथ साथ अपने विद्यालय और गुरुजनों का नाम रोशन किया था
वही ऋषि के पिता मानवाधिकार कार्यकर्ता राजीव शर्मा ने बातचीत मे बताया कि मुझे आशा ही नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास भी है की ऋषि ईश्वर की कृपा और आप सभी के प्यार और आशीर्वाद से इस बार भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए जनपद गाजियाबाद का एवम अपने विद्यालय और गुरुजनों सहित आप सभी का भी नाम रोशन करेगा ।
ऋषि विद्या भारती द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद सरस्वती विद्या मंदिर का 10 वी कक्षा का छात्र होने के साथ साथ पिछले वर्ष से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का सदस्य भी है ।


















