18 सितंबर को भाकियू लखनऊ में करेगी विशाल किसान= मजदूर महापंचायत

18 सितंबर को भाकियू लखनऊ में करेगी विशाल किसान= मजदूर महापंचायत
लखनऊ की महापंचायत में मंडल मुरादाबाद के पांचों जिलों से पहुंचेंगे हजारों किसान
, बिजनौर -भारतीय किसान यूनियन के मण्डल अध्यक्ष मुरादाबाद बाबूराम तोमर ने नजीबाबाद क्षेत्र के कई दर्जन गांव का दौरा करते हुए गांव गांव पंचायत कर कर किसानों से 18 सितंबर को लखनऊ के इको गार्डन में होने वाली ” किसान मजदूर बचाओ,, महापंचायत में पहुंचने का आह्वान किया। , बुधवार को तहसील के ग्राम बड़ा पैमार में युवा ब्लॉक महासचिव अभिषेक चांगियांन के संचालन में किसानों की पंचायत को संबोधित करते हुए भाकियू मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहां कि इस बार 18 सितंबर को लखनऊ में भाकियू फिर से सरकार को किसानों की ताकत का एहसास कराएगी। उन्होंने कहां कि इस किसान मजदूर महापंचायत से भाकियू राष्ट्रीय प्रवक्ता व किसानों के इंटरनेशनल नेता चौधरी राकेश टिकैत किसानों की समस्याओं को पुरजोर से उठाएंगे। इसलिए इस महापंचायत की तैयारीयो को लेकर सभी पदाधिकारीयों को अभी से जी जान से जुटते हुए रात दिन लगकर हर गांव और हर महोल्ले के किसानों को सरकार की किसान विरोधी नीतियों के बारे में बताकर लखनऊ चलने की रणनीति बनाएं और अपने साथ जाने वाले समस्त किसानों की लिस्ट न्याय पंचायत वाइज बनाकर अपने अपने ब्लॉक अध्यक्ष को दे और ब्लॉक अध्यक्ष जिले में चल रहे भाकियू के व्हाट्स ऐप ग्रुप में 12 सितम्बर तक भेजने का काम करे। ,भाकियू मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर ने कहां कि ये समय किसान के लिए करो या मरो का हैं लोक सभा चुनाव नजदीक है ऐसे में अगर अब भी किसान अपनी समस्याओं को मजबूती के साथ नही उठाएगा तो फिर कोई किसान की सुनने वाला नहीं मिलेगा। आज के समय में कोई भी सरकार किसान को कुछ देना नही चाहती सिर्फ किसान के वोट पर राजनीति की जा रही हैं और इस गंदी राजनीति को रोकने और किसानों को किसान का हक दिलाने के लिए सिर्फ एक ही किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत है हो दिन रात प्रदेश प्रदेश घूम कर किसानों को जगाने का काम कर रहे हैं इसलिए हम किसानों की भी जिम्मेदारी हैं कि खुद जागकर पड़ोसी किसानों को भी जगाएं और 18 सितंबर को लखनऊ में होने वाली ” किसान मजदूर महापंचायत ,, को ऐतिहासिक महापंचायत बनाने में अपना अहम योगदान दें। ,पंचायत में व्योवृध वरिष्ठ भाकियू नेता चंद्रपाल सिंह, मंडल महासचिव चौधरी ध्यान सिंह, पूर्व युवा मण्डल महासचिव आकाश चौधरी, समर सिंह, भोगेंद्र सिंह, रूपराम सिंह, मौ० फरमान, कुंवर प्रधान, मौ० तारिक, दीपक कुमार, ओमवीर सिंह, रेसव कुमार आदि मौजूद रहें।


















