आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों का निस्तारण व मुख्यमंत्री डेशबोर्ड का नियमित अवलोकन करने के निर्देश-जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल



जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को पूर्ण गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ संचालित करने, आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त विभागीय शिकायतों का निर्धारित मानक के अनुरूप निस्तारित करने तथा मुख्यमंत्री डेशबोर्ड का नियमित अवलोकन करने के विभागीय अधिकारियो को दिए निर्देश
🌷✒️✒️✒️✒️✒️✒️✒️🌷
BIJNOR- 04 SEPTEMBER, 2023
जिलाधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल ने पदभार ग्रहण करने के बाद कलेक्ट्रेट स्थित महात्मा विदुर सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए निर्देश दिए कि शासन की प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों को पूर्ण गंभीरता एवं संवेदनशीलता के आधार पर संचालित करें और निमार्ण कार्याें की गुणवत्ता एवं मानक में किसी भी प्रकार की अनियमितता प्रदर्शित नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि विभागीय कार्याें के क्रियान्वयन में यदि कोई समस्या अथवा कठिनाई उत्पन्न हो रही हो तो तत्काल उन्हें अवगत कराएं और बैठक की प्रतीक्षा में समय बर्बाद न करें। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्याें के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जिलाधिकारी श्री अग्रवाल ने स्पष्ट करते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के प्रति शासन अति गंभीर एवं संवेदनशील है। अतः सभी अधिकारी नियमित रूप से पोर्टल का अवलोकन करें और प्राप्त शिकायतांे को पूर्ण मानक के अनुरूप निस्तारित करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया शिकायतकर्ता की संतुष्टि के बिना शिकायत का निस्तारण स्वीकारीय नहीं होगा, यदि किसी कारणवश शिकायत का निस्तारण किया जाना असंभव है, तो शिकायतकर्ता को उसके कारण से अवगत कराना भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सचेत करते हुए कहा कि यदि किसी शिकायत को गुणवत्ता के साथ निस्तारित नहीं किया जाता है तो संबंधित विभागीय अधिकारी को उसका उत्तरदायी मान कर उसके विरूद्व कार्यवाही की जाएगी।
उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री डेशबोर्ड के अंतर्गत विभागीय योजनाओं के मूल्यांकन और निगरानी के लिए सभी स्तरों (राज्य, मंडल, जिला) के अधिकारियों के लिए चयनित सरकारी योजनाओं/परियोजनाओं के प्रमुख प्रदर्शन संकेतक (केपीआई) पर वास्तविक समय डेटा की प्रस्तुति की सुविधा उपलब्ध है। क्।त्च्।छ पूर्वनिर्धारित आवृत्ति पर डेटा के स्वचालित अपडेट के लिए सुरक्षित एपीआई के माध्यम से उपयोगकर्ता भंडार के साथ निर्बाध, प्रमाणीकरण और एकीकरण की सुविधा भी मौजूद है। उन्होंने बताया कि मा0 मुख्यमंत्री द्वारा यूपी-दर्पण डैशबोर्ड विभागीय रैंकिंग, जिला रैंकिंग, टाइमलाइन श्रृंखला, सांख्यिकीय ग्राफिकल रिपोर्ट के माध्यम से परियोजनाओं/योजनाओं की विश्लेषणात्मक समीक्षा की जाती है। उन्होंने विभागिय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए विभगीय योजनाओं की अद्यतन स्थिति आदि के सम्बन्ध में अपडेशन के लिए यूपी-दर्पण डैशबोर्ड का नियमित रूप से अवलोकन करें और प्राप्त निर्देशों के अनुरूप योजना का संचालन करें।
बैठक के उपरांत जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया तथा विभिन्न पटलों के कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर उन्होंने सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिये। उन्होंने न्याय सहायक कक्ष, बिल लिपिक कक्ष, नजारत कक्ष, अभिलेखागार, खन्न कंट्रोल कक्ष समेत समस्त पटलों सहित निर्वाचन स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक से पूर्व जिलाधिकारी श्री अग्रवाल द्वारा जिले के समस्त प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया पत्रकार बंधुओं से प्रेस वार्ता की गई।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0रा0 अरविन्द कुमार सिंह सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।


















