भारतीय किसान यूनियन कृष्णा पदाधिकारियों ने प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा

भारतीय किसान यूनियन कृष्णा पदाधिकारियों ने प्रधान के खिलाफ खोला मोर्चा
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
कन्नौज ।किसानों के हित को ध्यान में रखकर भारतीय किसान यूनियन कृष्णा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव यादव एवं जिला महामंत्री की अगुवाई में प्रधान द्वारा की गई कार्य गुजारियों को लेकर जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की गयी ।किसानों के के हित को सर्वोपरि मानने वाले भारतीय किसान यूनियन कृष्णा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव यादव जिला महामंत्री वैभव शुक्ला द्वारा जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देते हुए ग्राम सभा कुंवरपुर जनू में ग्राम प्रधान द्वारा वार्ड मेंबरों के फर्जी साइन करा कर सचिव द्वारा योजनाओं का लाभ लेने व अपने खास लोगों को ग्रामसभा गौचरा भूमि पर अवैध कब्जा कराने के साथ-साथ संगठन के पदाधिकारियों को धमकाने जैसे कई आरोप लगाते हुए उचित कार्रवाई करने के लिए जिलाधिकारी से मांग की गई इस अवसर पर युवा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक राजपूत, रमेश चन्द्र मिश्रा,धर्मपाल, आमोद शाक्य, अंकित, आदि लोग मौजूद रहे ।


















