किसानों की समस्याओं को लेकर भाकियू लोक शक्ति ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा

किसनों की समस्याओं को लेकर भाकियू लोक शक्ति ने मुख्यमंत्री को संबोधित सात सूत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपा
किसानो का कृषि ऋण माफ करने की उठाई मांग
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
छिबरामऊ।भारतीय किसान यूनियन (लोक शक्ति) के कानपुर मंडल प्रभारी गंगा चरण यादव के नेतृत्व में तहसील पहुंचे पदाधिकारी ने किसनों की समस्याओं को उठाते हुए उपजिला अधिकारी उमाकांत तिवारी को 7 सूत्रीय ज्ञापन मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौपा। और कहा जनपद कन्नौज आलू उत्पादन में मुख्य है, लेकिन आलू की मंदी के कारण किसानों की बुरी हालत हो रही है। इसलिए आवश्यक रूप से आलू का समर्थन मूल्य घोषित किया जाए और सरकारी खरीद कराई जाए, किसानों का सभी कृषि ऋण माफ किया जाए, ग्रामीण क्षेत्र में विविध रूप से विद्युत आपूर्ति दी जाए तथा पुरानी जर्जर लाइनों को बदलाया जाए और गढिया पाह (सौरिख) में पावर हाउस बनवाया जाए, मनरेगा में कराया जा रहा ग्रामीण क्षेत्र में कच्चा कार्य तत्काल रोका जाए क्योंकि प्रधानों व सचिवों द्वारा फर्जी कार्य बार-बार दर्शाकर सरकारी धन का बन्दरबॉट किया जा रहा है, अधिक वर्षा के कारण किसानों को मक्का व मूँगफली में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जाए, तहसील व ब्लाक में गरीब जनता के साथ सरकारी कर्मचारियों द्वारा की जा रही वसूली को तत्काल रोका जाए, आगामी आलू की बुवाई को देखते हुए जिले में डीएपी, फोटास, एमओपी व यूरिया खाद का पर्याप्त भण्डार कराया जाए ताकि किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद मिल सके।इस दौरान राधेश्याम राजपूत, सुरेश चंद्र यादव, हिरदेश कुमार सेंगर, देश सिंह व अजय सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।


















