नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

मंडावली पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट भारतीय किसान भानू का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा एसपी कार्यालय।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद- भारतीय किसान यूनियन भानू के जिला अध्यक्ष बनते ही भूपेंद्र सिंह देशवाल ने दिया पीड़ित का साथ। किसान की भैंस चोरी के मामले मे
मंडावली पुलिस की कार्यवाही से असंतुष्ट भारतीय किसान भानू का प्रतिनिधि मंडल पहुंचा एसपी कार्यालय। नीरज कुमार जादौन ने दिया पूर्ण आश्वासन। भैंस चोरों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही।

दरअसल गुलाम रसूल पुत्र सिराजुद्दीन निवासी गुड़ा थाना मंडावली की चार भैंसे 20.8.2023 को ग्राम पंचायत गुड़हा से जंगल चरने के लिए गई थी जो शाम तक वापस नहीं आई थी। तलाश करने पर भैंसे नहीं मिल सकी तो गुलाम रसूल ने 22.8.2023 को थाना मंडावली में जाकर एक तहरीर दी। तहरीर देने के बाद शाम में दो भैंसे घर वापस आ गई थी बाकी दो भैंसे जिन चोरों ने चोरी की थी उन्हें मंडावली पुलिस ने मेय पिकअप सहित व 50,000 रुपए सहित गिरफ्तार कर लिया था। थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह मंडावली ने गुलाम रसूल को दो भैंसों की कीमत दिलाए जाने का आश्वासन दिया था जिसमें थाना अध्यक्ष ने दो लाख रुपए गुलाम रसूल को दिलाए जाने की बात कही थी लेकिन गुलाम रसूल जब अगले दिन थाने पहुंचा तो थाना अध्यक्ष मंडावली अपनी बात से मुकर गए। इस बात से निराश गुलाम रसूल ने भारतीय किसान यूनियन भानू के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र सिंह गुर्जर और जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह देशवाल को इस बारे में बताया। इसके उपरांत भारतीय किसान यूनियन भानू का एक प्रतिनिधिमंडल थाना मंडावली थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह से मुलाकात करने पहुंचा तो उन्होंने कहा कि दो भैंस चोरों ने कटवा दी हैं प्रदेश महासचिव ने कहा कि भैंसे गियाबन थी तो कैसे कट गई और कहां काटी l जिस पर थाना अध्यक्ष कोई जवाब नहीं दे पाए उल्टा यह कह दिया कि जब इंसान मर जाता है तो उसे कैसे जिंदा करें।
मंडावली पुलिस के बेरूखे रविय्ये के चलते भाकियू भानु का प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुंचा और एसपी नीरज कुमार जादौन से इस बारे में बात की, और मांग को करते हुए कहा की गुलाम रसूल की दो भैंसे वापस कराई जाए या उसकी कीमत दिलाई जाए। पीड़ित गुलाम रसूल की तहरीर पर उचित कार्रवाई न करने के कारण थाना अध्यक्ष रविंद्र सिंह से जवाब तलब किया जाए। एसपी नीरज कुमार जादौन ने पीड़ित पक्ष को उचित कार्यवाही करने आश्वासन दिया व मंडावली थानाध्यक्ष को भैंस चोरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने हेतु निर्दशित किया।

इस मौके पर प्रदेश महासचिव वीरेंद्र गुर्जर, जिला अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष विपिन ठाकुर, संगठन मंत्री लोकेंद्र ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष रईसउद्दीन, जिला मीडिया प्रभारी जीशान नजीबाबादी, सतबन उर्फ काला
कल्लू प्रधान, नईम अहमद, राजन चौधरी, गौरव चौहान, गुलाम रसूल, मुस्तफा, मिया मुस्तफा, गुलामदीन, गुलामममन, मोहम्मद बशीर, मोहमद अकबर इत्यादि शामिल रहें।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button