शिवमहापुराण कथा में गणेश जन्म पर जमकर थिरके भक्त

शिवमहापुराण कथा में गणेश जन्म पर जमकर थिरके भक्त
- श्रावण के अंतिम सोमवार पर होगा महारुद्राभिषेक
कन्नौज-अवनीश चंद्र तिवारी
जीवन पथ में अग्रोत्तर विकास का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए।महाशिवपुराण कथा के दौरान शिव गौरी नंदन श्रीगणेश के जन्म तथा विवाह प्रसंग सुनाए गए। इस अवसर पर कथा पांडाल में गणेश संग रिद्धि सिद्धि परिणयोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर त्रिदेव सहित गणेश तथा रिद्धि सिद्धि की जीवंत झांकी सजाई गई। इस अवसर पर महिलाओं ने विवाह के मंगल भजन गाते हुए नृत्य किया ।
गुगरापुर में आयोजित शिवमहापुराण में नित्य प्रातः रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाता है ततपश्चात आरती अरदास उपरांत प्रसाद की सेवा में मुख्य यजमान डा. सुधीर दीक्षित, प्राची दीक्षित, सिद्धार्थ गुप्ता,भारत विकास परिषद शाखा गुरसहायगंज के अध्यक्ष अतुल गुप्ता,भारत विकास परिषद शाखा गुरसहायगंज के वित्त सचिव अमित गुप्ता, ललित मोहन सिंह,संजीव गुप्ता संजू , गगन मनीष,शैलेष दीक्षित, प्रेम सागर पांडेय ,शिव सागर पांडेय गंगा सागर पांडेय, मीनल त्रिपाठी,सुंदरम दीक्षित,शिवम बैश,विनय सेंगर,कौशलेंद्र मिश्रा,रिंकू मिश्रा ,अशोक सक्सेना,पिंकू मिश्रा श्यामसिंह महेंद्र ठाकुर गजेंद्र मिश्रा अंकित ठाकुर आशीष दीक्षित सिपाही सेंगर राजेश सेंगर पिंटू बैश बंटी मिश्रा राजेश सेंगर सुशील शर्मा अनुज दीक्षित अंचल सेंगर सहित कई लोग मौजूद रहे।


















