बाढ़ छेत्र गाँव मे सफाई की विशेष ध्यान दे-अपर जिलाधिकारी

बाढ़ छेत्र गाँव मे सफाई की विशेष ध्यान दे-अपर जिलाधिकारी
–260 परिवारों को निःशुल्क बाढ़ राहत सामग्री किट दी गयी
कन्नौज-अवनीश चंद्र तिवारी
प्रभावित क्षेत्र कटरी गंगपुर विकास खंड कन्नौज में बाढ़ राहत सामग्री अपर जिलाधिकारी एव उप जिलाधिकारी 260 परिवरों को निःशुल्क बाढ़ राहत सामग्री किट दी, जिसमें लाई, आलू, भुना चना, बिस्कुट, माचिस, मोमबत्ती, साबुन, आटा, चावल, दाल, हल्दी, मिर्च, मसाला, तेल, नमक आदि के पैकेट एवं त्रिपाल सम्मलित रहे l
बाढ़ पीड़ितों की हर सम्भव मदद के लिए जिला प्रशासन तैयार है l राहत चौपाल का आयोजन भी किया जा चुका है l पूरी संवेदनशीलता के साथ पशुपालन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग आदि के अधिकारी कर्मचारी कार्य कर रहें है l प्रयास किए जा रहे हैं कि प्रभावित जो भी परिवार है उनको सुरक्षित स्थान पर व्यवस्थित कर दिया जाए और राहत सामग्री वितरित की जा रही है। ,ताकि उनको कोई कठिनाई न होने पाए l पाल अधिकारीयों को निर्देश दिए कि बाढ़ से प्रभावित ग्रामवासियों को किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए। गांव में सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए lग्राम वासी खान-पान में विशेष सफाई रखें,जिससे बीमारियां न उत्त्पन्न होंने पाए। उन्होंने शुद्ध पेय जल, अस्थाई शौचालय एवं प्रकाश की अच्छी से अच्छी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। कहा कि बाढ़ से प्रभावित ग्रामवासियों के सम्पर्क में सम्बंधित अधिकारी अवश्य रहे। अगर उनको किसी प्रकार की समस्या हो रही है तो उस समस्या का त्वरित निराकरण कराये।


















