आवारा गोवंश को इधर उधर न छोंडे -डीएम

आवारा गोवंश को इधर उधर न छोंडे -डीएम
कन्नौज-अवनीश चंद्र तिवारी
प्रदेश सरकार निराश्रित आवारा गोवंश किसानों के खेतों एवं इधर-उधर सड़कों पर न दिखे इस हेतु कड़े प्रबंध कर रही है। सरकार ने सभी ग्राम पंचायत में गोशालाएं संचालित हों ऐसी अपेक्षा की है। सरकार का कहना है कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में गोशाला संचालित हो जाने पर निराश्रित आवारा गोवंश किसानों के खेतो एवं इधर-उधर सड़कों पर नहीं दिखेंगे ।
विकासखंड छिबरामऊ के अंतर्गत गोशाला निर्माण की समीक्षा में पाया है कि 19 ग्राम पंचायतों में गोशालाएं निर्मित है। 77 ग्राम पंचायत ऐसी है जहां पर गोशाला का निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है, जो क्रमशः ग्राम पंचायत वेहटाखास के ग्राम प्रधान मधू, खानपुर कसावा के सत्यदेव, मदारीपुर कसावा के सत्यराम, मेदेपुर के गीता देवी, विशुनगढ के राजेश्वरी, जगदीशपुर के अन्जू देवी, कैरदा के शिखा, उस्मानपुर के ज्योति, जगतपुर के मुकेश कुमार, पुराभोज के कृष्ण कुमार, रुपपुर के सीता राजपूत, सदरपुर द्वारिकापुर चन्द्रकांत यादव, औराई के नीमादेवी, रौरी के प्रज्ञा, रतनपुर के हुकुम सिंह, हरीनगर के संतराम सविता, जयसिंहपुर के अनुज देवी, सिंहपुर सोमवती, त्योर के कुसमादेवी, असेह के निशादेवी, मुडिया के ऊषा देवी, पलियाबूंचपुर के साधना, मिघौली के मनोज कुमार, भरौली सिरखनेपुर के राम नारायन, हकरनपुर के रामसेवक पाल, प्रेमपुर के पुष्पेन्द्र कुमार, सरायगोपाल के रमेश बाबू, बऊआसबलपुर के गिरन्द सिंह, महमूदपुर कीरत के मुन्नी देवी, अन्तपुर के मीना देवी,चन्दपुर के सुशीलदेवी, मदारपुर के दलवीर सिंह, खल्लारुप मंगदपुर के वीना यादव, कूंदेपुर के सुभाष चन्द्र, महमूदपुर जागीर के बाबूराम, नन्दलालपुर के मीनायादव, नौगाई के अंजली, रामपुर निगोह के राकेश चन्द्र, सरायगूजरमल के अंकित कुमार, हरिबल्लभपुर के वन्दना अग्निहोत्री,खानपुर चैबे के नीलम, कुवरपुर जनू के रीता चतुर्वेदी, असालतनगर के शुक्ला देवी, गिरधरपुर के श्री राजकुमार, रामपुर बैजू के प्रीती, सरायसुन्दर के अर्चना, बिबियाजलालपुर के पवन कुमार, नौली के कमलेश कुमार, बिर्रा के प्रदीप कुमार, करनौली के मीरा देवी, कुवरपुरलोधपुर के बीनादेवी, सरायदायमगंज के बादाम सिंह, डालूपुर सुलतानपुर के कुसमादेवी, मेरापुर गढिया के रश्मी, पंथरा के आशीष कुमार, रनवीरपुर के निर्मला देवी, कुवरपुर बनवारी के सबीना बेगम, महमूदपुर खास के धन देवी, रामपुर हृदय के राजवती, सिकन्दरपुर निगोह के नेहा सिंह, हरिहरपुर के नीलम, खोजीपुर के रन्नोदेवी, प्रानपुर पल्योरा के साधुरी, भोजपुर निगोह के श्यामा देवी, जमामर्दपुर के रामरोशनी, लोकपुर के सीमादेवी, निगोह खास के शिप्रा, असालताबाद के बन्दना राठौर, धरनीधरपुर नगरिया के गौरव कुमार,सरदामई के विनीता यादव, खुड़ावा के कुसमा देवी, सलेमपुर के शैलेन्द्र, अतिराजपुर के राजीव कुमार, कल्यानपुर के प्रतिभा मिश्रा, कमालपुर के सरिता बेगम, कपूरपुर के ग्राम प्रधान राजमीरखान कुल 77 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान द्वारा गोशाला निर्माण में रुचि न लेने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी प्रकट करते हुये नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। साथ ही 19 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान के कार्यों की सराहना भी की हैं।


















