न्यूज़
Trending

कानपुर वॉटर पार्क में युवकों को जमकर पीटा, लोग बोल- बाउंसर आए दिन करते हैं मारपीट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

कानपुर में मनोरंजन के लिए सार्वजनिक स्थलों जैसे सिनेमा मॉल, वॉटर पार्क आदि जाने वाले लोगों से मारपीट के मामले लगातार आ रहे हैं। ताजा मामला बिठूर के ब्लू वर्ल्ड वॉटर पार्क का है, जहां एक बार फिर कर्मचारियों की गुंडई सामने आई है। जानकारी के अनुसार, ब्लू वर्ल्ड वॉटर पार्क के कर्मचारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

इसमें कुछ लोग युवकों को पीटते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की है। बता दें कि कुछ महीने पहले भी बाउंसरों ने एक युवक को पीटा था। इससे युवक बुरी तरह घायल हो गया था। लोगों का कहना है कि वॉटर पार्क में बाउंसर आए दिन लोगों से मारपीट करते हैं। इसके बावजूद प्रशासन और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button