कन्नौज-उत्तरप्रदेश

संगठन के विस्तार को लेकर हुई बैठक नव नियुक्त पदाधिकारियों को दिए गए प्रमाण पत्र

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

संगठन के विस्तार को लेकर हुई बैठक नव नियुक्त पदाधिकारियों को दिए गए प्रमाण पत्र

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह

कन्नौज ।भारतीय किसान यूनियन (कृष्णा) ने छिबरामऊ तहसील अंतर्गत मोहल्ला इंदिरा नगर में संगठन को मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । छिबरामऊ तहसील मीडिया प्रभारी आकाश शाक्य को मानोनित कर नियुक्ति पत्र दिया तथा अवधेश कुमार शुक्ला पूर्व सैनिक को छिबरामऊ ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया जैसा कि
भारत एक कृषि प्रधान देश है बावजूद इसके यहां के अन्यदाताओं की बहुत सी समस्याएं रहती हैं और उन समस्याओं के निराकरण के लिए भारतीय किसान युनियन (कृष्णा) ने किसानों की समस्याओं को उठाकर उनका निराकरण करने को भारतीय किसान युनियन कृष्णा के प्रदेश अध्यक्ष गौरव यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संगठन को मजबूत करने के लिए नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्त पत्र प्रदान किए ।प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पदाधिकारी और किसानों को किसानों के हित में होने वाले सभी कार्यों को निष्ठा पूर्वक करने का भरोसा दिलाया तथा प्रदेश अध्यक्ष ने किसानो की समस्या को देखते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कई कदम उठाने का फैसला लिया है जिनमें प्रमुख सब्सिडी की समस्या आलू के भाव में कमी अत्यधिक कमी होने के कारण कोल्ड स्टोरेज का भाड़ा आलू के पैकेट भाड़े अलग-अलग दर है पूरे जनपद में जिसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष गौरव यादव ने किसानों के सामने आ रही समस्या को समझते हुए तथा किसानों से 130 से लेकर ₹160 प्रति पैकेट वसूला जा रहा है और उन्होंने बताया की जिला अधिकारी को अवगत करा कर जल्द ही कोल्ड स्टोरेज मालिक द्वारा वसूला जा रहा अवैध तरीके को एक निश्चित रेट खोला जाए अन्यथा मेरे संगठन भारतीय किसान यूनियन (कृष्णा) द्वारा जिला अधिकारी को अवगत कराकर तहसील परिसर में किसानों के साथ अनिश्चित काल का धरना प्रदर्शन करेंगे ।जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष अभय यादव मंडल प्रभारी कानपुर रमेश चंद्र मिश्रा जिला संयुक्त मंत्री वैभव शुक्ला युवा जिलाउपाध्यक्ष अभिषेक राजपूत देवेंद्र यादव चंद्र प्रकाश यादव आदि सैकड़ो किसान मौजूद रहे ।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button