टूंडला/फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 67 शिकायतो में से 6 का मौक़े पर किया गया निस्तारण

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 67 शिकायतो में से 6 का मौक़े पर किया गया निस्तारण

टूंडला/फिरोजाबाद
शनिवार को तहसील टूंडला के सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उपज़िलाधिकारी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें 67 शिकायतें आई जिसमे मौके पर 6 का निस्तारण त्वरित हो गया।
शनिवार को तहसील टूंडला के सभागार में उपजिलाधिकारी सत्येंद्र सिंह की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 67 शिकायतें आई और मौके पर 6 शिकायतों का निस्तारण हो गया। समाधान दिवस में ज्यादातर शिकायतें राजस्व विभाग,विद्युत विभाग,नगर पालिका,पंचायती राज विभाग और विकास संबंधी रहीं।उपजिलाधिकारी टूंडला ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि संपूर्ण शिकायतों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए। संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम सत्येंद्र सिंह प्रभारी तहसीलदार हेमंत चौधरी, क्षेत्राधिकारी टूंडला अनिमेश कुमार,राजस्व निरीक्षक,सभी राजस्व विभाग के कर्मचारी और पुलिस प्रशासन के अधिकारीगण शामिल रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button