कन्नौज-उत्तरप्रदेश

एसपी ने कावड़ यात्रा को लेकर बाबा गौरी शंकर मंदिर एवं मेहंदी घाट का किया निरीक्षण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

एसपी ने कावड़ यात्रा को लेकर बाबा गौरी शंकर मंदिर एवं मेहंदी घाट का किया निरीक्षण

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह

दिनाँक 18/08/2023 शुक्रवार को होने वाली कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक कन्नौज, अमित कुमार आनंद द्वारा थाना कोतवाली कन्नौज क्षेत्र में बाबा गौरी-शंकर मंदिर, मेहंदी घाट का निरीक्षण कर कावंड़ मार्ग की तैयारियों का जायजा लिया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । कांवड़ यात्रा के मार्ग में भारी वाहनों का आगमन पूर्णतया बंद रखने के निर्देश दिए । यातायात प्रभारी को रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था को बेहतर करने हेतु निर्देशित किया गया है। एवं ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी तथा कावड़ यात्रा के दौरान प्रत्येक चौराहे, तिराहे व कावड़ यात्रा मार्ग में पुलिस फोर्स बंदोबस्त की व्यवस्था हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया। इस मौके अपर पुलिस अधीक्षक, डॉ0 अरविंद कुमार क्षेत्राधिकारी नगर, डॉ0 प्रियंका बाजपेयी, थाना प्रभारी कन्नौज व प्रभारी यातायात मौजूद रहे ।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button