नजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

नजीबाबाद में हुई दिनदहाड़े लूट

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नजीबाबाद – नजीबाबाद में उसे समय हड़कंप मच गया जब एक महिला से पैसो से भरा बैग छीन कर दो अज्ञात युवक चक्कर हो गए! शाहीन पत्नी जुल्फिकार निवासी निंदरु धामपुर की रहने वाली पैसों से भरा बैग लेकर जा रही थी अचानक दो युवक उसका बैग लेकर भाग निकले, पीड़ित शाहीन नजीबाबाद के मोहल्ला बांसफोड़ान आबिद की पुत्री है जोकि मकान की रजिस्ट्री के लिए नजीबाबाद आई हुई थी तथा उसे रजिस्ट्री के ₹500000 देने थे जिन को इकट्ठा करने के लिए वह लगी हुई थी उसके बैग में 85000 थे तथा उसने स्टेशन रोड पर बने पीएनबी के एटीएम से ₹25 हजार रुपए निकालकर अपने पिता के घर हरिद्वार रोड से जा रही थी तभी अचानक रेडटेप शोरूम के आगे दो अज्ञात युवकों ने पीड़ित से सलीम नामक डॉक्टर का पता पूछने के बहाने पैसों से भरा बैग लेकर रफूचक्कर हो गए! मौके पर पहुंची पुलिस ने इस घटना की जानकारी लेकर सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है! वही थाना नजीबाबाद कोतवाली प्रभारी ने बताया कि ऐसी कोई लूट नहीं कोई है हमने सभी सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं! उन्होंने घटना को फर्जी बताया!!

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button