फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

बिना परमीशन संचालित हो रहा था होटल, एसडीएम ने की कार्यवाही

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

बिना परमीशन संचालित हो रहा था होटल, एसडीएम ने की कार्यवाही

शिकोहाबाद/फिरोजाबाद
नगर क्षेत्र अंतर्गत हाइवे किनारे सर्विस रोड पर बने एक चर्चित होटल में उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा ने छापा मार कार्यवाही की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद रहा। होटल से सात युवकों को पुलिस ने बरामद किया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इनके साथ लड़कियां भी थीं। जिन्हें प्रशासन ने चेतावनी देकर दूसरे रास्ते से निकाल दिया।वहीं युवकों को पुलिस हिरासत में थाने लाई है।हाईवे किनारे स्थित एक होटल जिस पर कई बार छापेमार कार्यवाही की जा चुकी है। लेकिन संचालक अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहा है। प्रशासन को चकमा देने के लिए संचालक ने होटल का नाम बदल दिया लेकिन काम पुराना ही हो रहा था। लोगों की शिकायत पर शनिवार दोपहर उप जिलाधिकारी विवेक मिश्रा और प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से कार्यवाही की। होटल में तलाशी के दौरान वहां कमरों में मौजूद सात युवक मिले। जिन्हें हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। वहीं होटल संचालक से होटल के मानके के बारे में जानकारी की गई। उप जिलाधिकारी ने बताया कि होटल में अनेक कमियां पाई गई हैं। होटल बिना परमीशन संचालित हो रहा था। पहले इस होटल पर कार्यवाही की गई थी, जिसके बाद उसने नाम बदल कर संचालित कर लिया है। जांच की जा रही है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button