थाना समाधान दिवस पर डी एम व एस पी ने सुनी जनता की फरियाद

थाना समाधान दिवस पर डी एम व एस पी ने सुनी जनता की फरियाद
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
जनपद कन्नौज की कोतवाली इंदरगढ़ में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल व पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनन्द द्वारा थाना इन्दरगढ़ पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर सुनी गयी जनता की फरियाद।
जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा आज दिनांक 12.08-2023 दिन शनिवार को थाना इन्दरगढ़ पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों/कर्मचारियों को हिदायत भी दी गई शिकायतों को गम्भीरता से लेकर शत-प्रतिशत निष्पक्ष निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया । पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा पुलिस कर्मियो को निर्देशित किया गया कि थाना समाधान दिवस में प्राप्त शिकायती प्रार्थना-पत्रों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण जल्द से जल्द किया जाना चाहिए।
जिन प्रार्थना-पत्रों का निस्तारण उच्चाधिकारी स्तर से किया जाना है, उन पर रिपोर्ट लगाकर सम्बंधित अधिकारी को प्रेषित करें जिससे समय से उचित निस्तारण कराया जा सके।


















