एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण साप्ताहिक परेड सलामी के बाद दिये निर्देश।

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीपसिंह
एसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण साप्ताहिक परेड सलामी के बाद दिये निर्देश।
कन्नौज। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद द्वारा शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का सलामी बाद परेड निरीक्षण किया । पुलिस लाइन में स्थित समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित को दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश।आज दिनांक 04.08.2023 दिन शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउन्ड पर शुक्रवार की साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन किया गया तथा बेहतर टर्नआउट वाले पुलिसकर्मियों की प्रशंसा की गई। साथ ही परेड में शामिल समस्त पुलिसकर्मियों को साफ-सुथरी एवं निर्धारित वर्दी धारण करने तथा नियमानुसार टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। तथा पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता विकसित करने हेतु दौड़ लगवाई गई तथा एकरूपता व अनुशासन बनाए रखने के लिए टोलीवार ड्रिल भी करवाई गई एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए पुलिस लाइन में स्थित क्वार्टर गार्ड पर सलामी बाद गार्ड रूम, एमटी शाखा, स्टोर रूम ,भोजनालय व अन्य समस्त शाखाओं का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।


















