फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

पुलिस महकमे में गम का माहौल,गोली कांड का जो भी दोषी होंगे बख्शें नहीं जाएंगे-एडीजी राजीव कृष्ण

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

दिनेश मिश्रा को गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई की गई

एडीजी राजीव कृष्ण के साथ समस्त अधिकारीयों और कर्मचारीयों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की

फिरोजाबाद
थाना अरांव में तैनात उपनिरीक्षक दिनेश मिश्रा को गोली लगने से उनकी मौत हो गई पोस्टमार्टम होने के बाद दिनेश मिश्रा के पार्थिव शरीर को पुलिस परिसर फिरोजाबाद में गार्ड ऑफ ऑनर अंतिम विदाई के दौरान दिया इस गोलीकांड से पुलिस महकमे में गम का माहौल है अंतिम विदाई को आगरा जोन के एडीजी राजीव कृष्ण जिलाधिकारी डॉ उज्जवल कुमार के साथ एसएसपी आशीष तिवारी एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह एसपी सिटी सर्वेश कुमार मिश्रा एवं सभी सर्कल के क्षेत्राधिकारी समस्त थाना प्रभारी चौकी प्रभारी समस्त कॉन्स्टेबलों ने मिलकर गमगीन विदाई दी इसके साथ ही दिनेश मिश्रा के पार्थिव शरीर को कन्नौज के गांव में जाने के लिए परिवार के सपूत किया गया है साथ ही एडीजी राजीव कृष्ण ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा के पूरे पुलिस महकमे में गम का माहौल है इस गोली कांड का जो भी दोषी होंगे बक्से नहीं जाएंगे जिसके लिए चार टीमों का गठन किया गया है छापेमारी के दौरान 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है जिनसे पूछताछ चल रही है आगे जो भी दोषी होगा बख्शा नहीं जाएगा सख्त से सख्त कार्रवाई होगी आपकों बता दें कि कल शाम थाना अरांव में तैनात उप निरीक्षक दिनेश कुमार मिश्रा को विवेचना के दौरान वापसी लौटते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मार दी थी साथ में उनके प्राइवेट व्यक्ति था जो कि गाड़ी चला रहा था उसकी सूचना पर पुलिस ने उन्हें सरकारी ट्रामा सेंटर पर भर्ती कराया जहां उनके इलाज के दौरान मौत हो गई वह कानपुर के एक गांव के रहने वाले थे |

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button