उत्तर पुलिस ने धोखे से एटीएम बदलकर पैसे निकालने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
उत्तर पुलिस ने धोखे से एटीएम बदलकर पैसे निकालने वाले आरोपियों को किया गिरफ्तार
कब्जे से अवैध देशी तमंचा व कारतूस बरामद
फिरोजाबाद
आम जनता से एटीएम बदलकर उनके एकाउंट से धोखे से पैसा निकालने वाले अभियुक्त रोहित कुमार उर्फ धानू पुत्र राम कुमार नि0 धौरैरा माफी, इज्जतनगर जनपद बरेली उम्र करीब 28 वर्ष को उ0नि0 जय चन्द्र बाबू शर्मा (जे0सी0बी0) मय पुलिस बल द्वारा कल दि0 18.07.2023 समय 21.30 बजे को हाइवे की रेलिंग के पास मन्नू पैंट शाप के सामने से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त रोहित कुमार उर्फ धानू उपरोक्त की जामातलाशी से एक अवैध तमंचा 12 बोर व अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । अभियुक्त रोहित उर्फ धानू उपरोक्त द्वारा कुछ दिनों पहले दो महिलाओं से एटीएम बदलकर धोखा से पैसा निकाल लिए थे । इस सम्बन्ध मे स्थानीय थाने में अज्ञात के खिलाफ़ मुकदमा पंजीकृत कराया गया। हेमलता द्वारा आरोपी रोहित कुमार उर्फ धानू की फोटो देखकर पहचान की गई । आरोपी रोहित कुमार उर्फ धानू वही व्यक्ति है जिसके खिलाफ स्थानीय थाने में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत है
आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किया गया आरोपी पर आर्म्स एक्ट के तहत स्थानीय थाने में मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है । आरोपी रोहित कुमार उर्फ धानू को जेल भेज दिया गया है और आगे न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्यवाही की जाएगी ।


















