फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

नगला खंगर पुलिस टीम द्वारा बकरियाँ चोरी करने वाले दो चोरों को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

नगला खंगर पुलिस टीम द्वारा बकरियाँ चोरी करने वाले दो चोरों को किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद
दिनांक 18 जुलाई को ब्रजेश कुमार पुत्र श्यामवीर सिहं निवासी ग्राम विकास बाजार थाना नगला खंगर के यहां से अज्ञात चोर घर के बाहर बंधे हुए सात बकरे व एक बकरी को चोरी कर के ले गए थे इस चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाने में अज्ञात के विरुद्ध मुकद्दमा पंजीकृत कराया था जिसकी विवेचना और साक्ष्य के आधार पर अमर सिंह पुत्र मान सिंह निवासी जवापुर थाना दन्नाहार और बबलू पुत्र खुशनूर निवासी जसराना रोड कस्बा घिरोर थाना घिरोर जनपद मैनपुरी को गिरफ्तार किया गया, पकड़े गए शातिर चोरों को जेल भेज दिया गया तथा इनके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है । पुलिस की पूछताछ पर आरोपी अमर सिंह द्वारा बताया गया कि हम दोनों परसो रात को राजू कुरैशी पुत्र उस्मान कुरैशी निवासी कुरैशी मोहल्ला थाना व कस्बा घिरोर जिला मैनपुरी के साथ मैक्स जैसी गाडी मे बैठकर नगला खंगर आया था और राजू के साथ मिलकर हम दोनों ने नगला खंगर गाँव के बाहर सडक के किनारे से आठ बकरा / बकरियों की चोरी की थी । बकरा बकरियों को राजू ने खूटे से खोलकर मुझे दिया था और मैंने चार बकरा बकरियों को गाडी मे लाद दिया था उसके बाद मै गाडी पर पीछे ही बकरा बकरियो के बीच में बैठ गया था । दूसरे आरोपी बबलू पुत्र खुशनूर निवासी उपरोक्त ने पूछने पर बताया कि राजू ने चार बकरा बकरियों खूटे से खोलकर मुझे दिये थे चारों को मैने गाडी मे लाद दिया था और मैक्स का डाला बन्द करके आगे केविन मे बैठ गया था राजू कुरैशी गाडी को चला कर ले गया था रात मे हम लोग कस्बा घिरोर पहुँच गये थे । सुबह जवांपुर गाँव मे अमर सिंह के घर पर रखी थी उसके बाद कल घिरोर कस्वा मे लगने वाली पशु पैंठ में बकरा बकरियो को लेकर हम तीनों बिक्री करने को आये और पैठ में हम दोनो को चोरी के बकरों के साथ पकड लिया मौके से हमारा सरगना साथी राजू कुरैसी भाग गया है ।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button