टूंडला/फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

तीन लोगों को यमुना नदी से नाव द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

तीन लोगों को यमुना नदी से नाव द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया

टूंडला /फिरोजाबाद
यमुना नदी का जल स्तर बढ़ने के साथ यमुना का पानी अब गांवों में घुसने लगा है। दो दिन पूर्व नगला सिंघी क्षेत्र के गांव घुरकुंआ के ठार भूरा में यमुना का पानी आने से वहां रह रहे एक दर्जन से अधिक परिवारों को घर छोड़कर निकलना पड़ा था शासन प्रशासन का ध्यान पूरी तरह से इस ओर लगा हुआ है एस डी एम टूंडला सतेन्द्र कुमार और तहसीलदार हेमंत कुमार लगातार टूंडला तहसील के अंतर्गत यमुना किनारे गांव का भ्रमण कर रहे हैं दिनांक 18 जुलाई दिन मंगलवार को टूंडला क्षेत्र के गांव रुदऊ
मुस्तकिल में पानी में फंसे तीन लोगों को यमुना नदी से नाव द्वारा सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया। एसडीएम सत्येंद्र कुमार और तहसीलदार हेमंत कुमार ने कुछ दिन पूर्व ही यमुना किनारे बसे गांव को खाली करने के लिए गांव वालों को सूचित कर दिया था
और इस कार्य में प्रशासन गांव वालों की तरह पूरी मदद कर रहा है प्रशासन ने सुरक्षा दृष्टि से गांव की बिजली कटवा दी है।वहीं राहत कार्य के लिए पीएसी की टीम बुलाई गई है। लगातार जलस्तर बढ़ने से यमुना का दायर भी बढ़ रहा है। यमुना किनारे बसे ग्रामीण दिन रात पहरेदारी करने को मजबूर है। तो वही प्रशासनिक अधिकारी राहत कार्य में जुटे हुए हैं एसडीएम सत्येंद्र कुमार और तहसीलदार हेमंत कुमार ने यमुना किनारे बसे गांवो को खाली कराकर वहां के लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया है तथा उनके खाने-पीने का प्रबंध भी किया गया है
एसडीएम और तहसीलदार लगातार पीड़ित परिवारों से मिल रहे हैं
एसडीएम ने बताया कि अभी तक किसी भी गांव में किसी प्रकार का नुकसान नहीं है। लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से ग्रामीणों को वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर लाया जा रहा है। जहां उनके रहने और खाने पीने की व्यवस्था की गई है

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button