फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

पानी में बहते हुए व्यक्तियों को सकुशल बचाकर, परिजनों के किया सुपुर्द

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

पानी में बहते हुए व्यक्तियों को सकुशल बचाकर, परिजनों के किया सुपुर्द

फिरोजाबाद
थाना नगला सिंधी को ग्राम वाजिदपुर थाना फतेहाबाद जनपद आगरा से सूचना मिली कि दो व्यक्ति जमुना के तेज बहाव में बहते हुए नियामतपुर थाना नगला सिंघी की तरफ आ रहे है । मिली सूचना पर थानाध्यक्ष मय पुलिस बल के साथ ग्राम नियामतपुर पहुंच कर देखा कि दो व्यक्ति यमुना के तेज बहाव में बहतु हुये चिल्लाते हुए आ रहे थे कि हमारी जान बचा लो । पानी में बहते हुए व्यक्तियों को गाँव नियामतपुर में नाभिक,तैराक वकील व विनोद ने अपनी साहस का परिचय देते हुये व अन्य ग्राम वासियों की मदद से सकुशल बचाया गया । दोनों व्यक्तियों का नाम पता पूछने पर उन्होने अपना नाम विनोद कुमार पुत्र दवासीराम निवासी नगरिया रामकरन थाना डौकी जनपद आगरा व धर्मवीर पुत्र मेवाराम निवासी नगरिया रामकरन थाना डौकी जनपद आगरा बताया । बहते हुए दोनों लोगों को थाना नगला सिंघी लाया गया तथा इनसे इनके परिजनों की जानकारी ली की और इनके परिजनों को सूचना दी । परिजनों को सूचना देने पर शिवजी पुत्र दवासीराम, वीरी सिंह पुत्र हीरालाल, कमलेश पुत्र भवन सिंह निवासीगण नगला रामकरन थाना डौकी जनपद आगरा आये । जिन्होंने ख़ुशी जाहिर करते हुए पुलिस व जनता का धन्यवाद किया। विनोद व धर्मवीर को उनके परिजन शिवजी, वीरी सिंह व कमलेश उपरोक्त की सुपुर्दगी में दिया गया ।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button