कन्नौज-उत्तरप्रदेश

ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ ग्रामीणों ने किया विरोध प्रदर्शन

आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह

कन्नौज/छिबरामऊ। जनपद के अलग-अलग स्थानों पर हो रही लगातार बारिश ने लोगों का जीना बेहाल कर दिया है ऐसे में ग्राम प्रधान व सचिव की घोर लापरवाही से ग्रामीणों को दिक्कतो का सामना करना पढ़ रहा है विकास कार्य की उड़ाई जा रही है धज्जियां बताना है कि बिशनगढ़ नुनार मोहल्ले में लगातार बरसात के चलते घरों में घुसा पानी ग्रामीणों में भारी आक्रोश किया विरोध प्रदर्शन स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार प्रधान व सचिव से कहा लेकिन नहीं हुई अभी तक कोई सुनवाई वेदराम ने बताया कि नाला की सफाई ना होने के कारण नालियां चोक हो गई हैं सड़कों का पानी घर के अंदर भर गया है जिससे ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है लगातार बारिश में कच्चे मकान तो गिर ही रहे हैं पक्के मकान भी अब दम तोड़ते नजर आ रहे हैं ऐसे में ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत अधिकारी कान और आंख बंद करके बैठे हैं और स्कूली बच्चे स्कूल में जाने से कतराते नजर आ रहे हैं व बुजुर्गों को निकलने में हो रही दिक्कत स्कूली बच्चे गिर जाते है भूसा भरे कमरे में पानी भर जाने से भूसा खराब हो गया है ऐसे में जानवरों का निवाला छिन गया है देखने सुनने वाला कोई नहीं वही जसवंत सिंह ने बताया कि कई दिनों से बरसात का पानी भरा हुआ है राहगीरों को निकलने में हो रही दिक्कत ऐसे में मकान भी गिर सकता है मोनू शेर सिंह चंदौली लाल सुरेश प्रवीण शेर बहादुर शंकर सिया कांति शुगर सिंह वेद राम आदि लोगों में भारी आक्रोश है लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर प्रधान व सचिव के खिलाफ मोर्चा खोला है अब देखने वाली बात होगी उच्च अधिकारी मामले को संज्ञान में लेते हैं या नहीं या ग्रामीण ऐसे ही बरसात के पानी में विकास ना होने के चलते परेशान रहते हैं ।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button