बीजेपी कार्यकर्ताओं और चेयरमैन ने किया वृक्षारोपण

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
बीजेपी कार्यकर्ताओं और चेयरमैन ने किया वृक्षारोपण
टूंडला/फिरोजाबाद
कल नगर के ठा.बीरी सिंह डिग्री कॉलेज में पालिकाध्यक्ष चौ.भंवर सिंह एवं भाजपा नेताओं ने पौधारोपण किया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष मुख्य अथिति चौ.भंवर सिंह ठेकेदार ने कहा कि पेड़ पौधे पृथ्वी के आभूषण हैं पेड़ो सें हमको शुद्ध वायु प्राप्त होती हैं तथा वातावरण भी स्वच्छ रहता हैं।
विशिष्ठ अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला ने कहा कि वृक्षारोपण का महत्व पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं यें पानी को संरक्षित करते हैं।
एस मोर्चा ब्रजक्षेत्र कार्यसमिति सदस्य राम तीर्थ सिंह चक ने कहा कि मानव जीवन में वृक्षों का बहुत ही बड़ा योगदान है। पेड़ पौधों की कटाई के कारण हमें शुद्ध प्राणवायु मिलना कम हो रही है जो कि मानव जीवन के लिए खतरा बनती जा रही है। इस दौरान भाजपा जिलामंत्री संजय परमार,प्राचार्या प्रो.कमलेश वर्मा.रवि कुमार,कृष्ण हरेन्द्रपाल सिंह परमार, सत्यप्रकाश, कल्याण सिंह,प्रताप सिंह, राघवेन्द्र सिंह, श्याम वीर सिंह, प्रेमवीर सिंह,मो. रफीक आदि मौजूद रहें


















