फ़िरोज़ाबाद-उत्तरप्रदेश

पुलिस द्वारा कॉवड मार्गों पर की गयी चाक-चौबंद यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी

पुलिस द्वारा कॉवड मार्गों पर की गयी चाक-चौबंद यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था

फिरोजाबाद
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुरुप श्रावण मास में जनपद से गुजरने वाले शिवभक्तों को सकुशल उनके गंतव्य स्थल पहुंचाने हेतु फिरोजाबाद पुलिस द्वारा कावड मार्गों पर विशेष चाक-चौबंद सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था की गयी है जिससे किसी को कोई असुविधा न हो। जनपद से गुजरने वाले शिवभक्तों को जनपद में कॉवड़ रुटों पर बनायी गयी अस्थायी चौकियों और रुकने के स्थानों पर विश्राम, जलपान एवं फलाहार आदि कराया जा रहा है । थाना टूंडला के सुभाष चौराहे पर कावडियो की सुरक्षा मे तैनात पुलिसकर्मियों ने सोरों से गंगाजल लेकर आ रहे कावडिय़ों क़ो सकुशल उनके स्थल तक पहुंचाया सुभाष चौराहे पर कावड़ियों के लिए अस्थाई रूप से विश्राम करने की व्यवस्था की गई है वहां कावड़िया रुक कर जलपान विश्राम करते हैं इस दौरान सुभाष चौराहा पर तैनात पुलिस एसआई राजेश चौधरी हेड कांस्टेबल ओमपाल सिंह चौधरी कांस्टेबल नीरज कुमार कांवरियों की देखरेख कर सुभाष चौराहे से कड़ी सुरक्षा के साथ वहां से निकालते हैं आपको बता दें कि चाक-चौबंद यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से जनपद में कई स्थानों पर रुट डायवर्जन किया गया है सभी को निर्देशित किया गया है कि रुट डायवर्जन का शत प्रतिशत पालन करें किसी भी प्रकार से यातायात नियमों का उल्लघंन न करें अन्यथा पुलिस द्वारा आपके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button