पार्किंग की उपलब्धता करानी होगी,अन्यथा होगी कार्यवाही-डीएम

आशीष पचौरी मंडल प्रभारी
विद्यालय संचालक अपने कैम्पस में स्कूली वाहनों के अन्दर कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराऐं
पार्किंग की उपलब्धता करानी होगी, अन्यथा होगी कार्यवाही-डीएम
फिरोजाबाद
जिलाधिकारी डा0 उज्ज्वल कुमार की अध्यक्षता में बुधवार को विद्यायलों संचालकों एवं उनकी बसों तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा सम्बन्धी मामलोें की देेखभाल व सुरक्षा सम्बन्धित मुददों पर विचार विमर्श करने हेतु जिला विद्यालयीय यान सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी द्वारा समस्त विद्यालय संचालकों को निर्देश दिए कि वह शत प्रतिशत मानकों को पूरा कराते हुए अपने स्कूली वाहनों की फीटनेस उप सम्भागीय परिवहन कार्यालय सिविल लाइन से करा लें। उन्होने कहा कि स्कूली बसों में रोड सैफटी के सम्बन्धित सीसीटीवी कैमरा, जीपीएस आदि सभी मानक पूरें किए बिना बसों को बच्चों के परिवहन के लिए प्रयोग नही कर सकते है। उन्होने कहा कि जनपद में स्कूली बच्चों के आवागमन में प्रयुक्त स्कूल बसों एवं अन्य छोटे वाहनों से होने वाली घटनाआंे का निवारण व स्कूली बच्चों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। इसके लिए जिले के प्रत्येक विद्यार्थी की सुरक्षा व उनके परिवहन के सम्बन्धित मुददों पर सभी विद्यालय संचालकों के साथ यह जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी है। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक व एआरटीओ को निर्देश दिए व इसी प्रकार से तहसील स्तर पर भी बैठक कर उनके क्षेत्र में संचालित शिक्षा संस्थानों के बच्चों की परिवहन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होने जिला विद्यालय निरीक्षक व जिला बेसिक शिक्षाधिकारी को यह भी निर्देश दिए कि विद्यालय में सुरक्षा के प्रति व वृक्षारोपण, संचारी रोग आदि विषयों पर निबन्ध लेखन, पोस्टर पेण्टिंग, डिबेट आदि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाए और यह प्रतियोगिताऐं विद्यालय, ब्लाॅक व तहसील स्तर पर कराते हुए जिला स्तर पर कराकर बच्चों को पुरूस्कृत भी किया जाए।
बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सभी शिक्षा संस्थानों के संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिए है कि वह अपने विद्यालय मेें पार्किंग की उपलब्धता सुनिश्चित करें, जिससे स्कूली वाहन विद्यालय के अन्दर लाकर बच्चों को उतारें और बैठायें। उन्होने सभी विद्यालय संचालकों से कहा कि अपने कैम्पस में सभी गाडियों को अन्दर कराने की व्यवस्था कराऐं जिससे रोड पर जाम की स्थिति उत्पन्न न होने पाए और बच्चों को रोड पर न उतरना पडें जिससे उनकी सुरक्षा खतरें में आए।
वरिष्ठ उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी राजेश कर्दम ने बताया कि जनपद में स्कै्रप पालिसी के अन्तर्गत स्के्रपिंग सेण्टर को परिवहन आयुक्त ने मान्यता प्रदान कर दी है, जिससे जनपद मंे 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके वाहनों को स्क्रैप किया जा सकेगा तथा स्क्रैपिंग सेण्टर से वाहन स्वामियों को नये यान क्रय किये जाने हेतु कर में छूुट के लिए प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उन्होने बताया कि जनपद मंे स्कूली वाहनों की संख्या 1350 है, जिसमें से 168 स्कूली वाहन पुराने है और उनकी पूरी तरह से फिटनेस नही है, इसके लिए उनके द्वारा नोटिस भी जारी किए गए है, परन्तु विद्यालय संचालक इस पर ध्यान नही दें रहें है, इसको गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने परिवहन अधिकारी को निर्देश दिए कि वह ऐसे अनफिट व 15 वर्ष से अधिक पुराने वाहनों को पकडकर सीधे स्क्रैप सेण्टर पर कटवाया जाए। उन्होने कहा कि स्कूली वाहन किसी भी स्थिति में एलपीजी द्वारा संचालित नही होंगे। बैठक का संचालन वरिष्ठ उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व प्रवर्तन राजेश कर्दम द्वारा किया गया। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट मनोज सागर, मुख्य चिकित्साधिकारी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, यातायात प्रभारी, सम्भागीय निरीक्षक हरिओम मौर्य व मनोज पाण्डेय आदि उपस्थित रहें।


















