बारिश ने मचाई तबाही घर हुआ धराशाई

बारिश ने मचाई तबाही घर हुआ धराशाई
आईरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से दीप सिंह
छिबरामऊ। जनपद में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश ने फसलें तो बर्बाद कर ही दी साथ ही साथ बरसात ने घरों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है बताना है कि नगर में हो रही बारिश गरीबों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। जलभराव होने के कारण कई गरीबों के कच्चे मकान धराशाई हो गए। मंगलवार की सुबह एक और गरीब का आशियाना गिर गया।कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खोजीपुर रम्पुरा निवासी सुखबीर पुत्र गंगाराम का कच्चा घर भी बारिश के कारण धराशाई हो गया। पीड़ित का कहना है कि प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाने के लिए कई बार एप्लीकेशन दी। फॉर्म अप्लाई किया, लेकिन उसे योजना का लाभ नहीं मिल सका। यहां तक की शौचालय भी नहीं मिला। बारिश के कारण घर की छत गिर जाने से गृहस्ती का सारा सामान दबकर बर्बाद हो गया। बीवी व 5 बच्चों का कैसे भरण-पोषण करेगा क्योंकि उनका कहना है कि उसके पास सर छुपाने के लिए कोई और जगह नहीं है।


















