कन्नौज-उत्तरप्रदेश

चाकू से गोदकर जीजा ने साले की कर दी निर्मम हत्या

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

चाकू से गोदकर जीजा ने साले की कर दी निर्मम हत्या

आइरा न्यूज नेटवर्क के लिए कन्नौज से पुष्कर शर्मा की रिपोर्ट

कन्नौज।जनपद के थाना ठठिया क्षेत्र के अलियापुर गांव में रात को सोते वक्त साले की जीजा ने हत्या कर दी छुरे से उस पर कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान हो गया। परिजन मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हत्या के आरोपी और उसके एक साथी के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई। घटना ठठिया क्षेत्र के अलियापुर गांव की है। जहां के रहने वाले 27 वर्षीय रियाज पर रात को सोते वक्त कुसुमखोर गांव निवासी उसी के बहनोई चांद बाबू ने छुरे से हमला कर दिया। सीने में छुरा घोंपे जाने के कारण रियाज बुरी तरह घायल हो गया। चीख सुनकर उसकी मां की नींद खुल गई। उनको देखते ही हत्यारोपी वहां से भाग गए। खून से लथपथ रियाज को उसके परिजन तिर्वा स्थित राजकीय मेडिकल कालेज ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रियाज की मौत से उसके परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम उनके गांव रवाना कर दी गई। इस मामले को लेकर ठठिया थानाध्यक्ष विक्रम सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही हत्यारोपियों को पकड़ लिया जाएगा। शराब पीकर पति करता था पिटाई तो पत्नी मायके आ गई मृतक रियाज की बहन राफिया ने बताया कि 4 वर्ष पहले उसका निकाह कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के कुसुमखोर गांव निवासी चांदबाबू के साथ हुआ था। पति शराब पीता है और नशे में गाली-गलौज कर पिटाई करता था। जिससे परेशान होकर 2 दिन पहले ही वह अपने देवर के साथ मायके आ गई थी। ऐसे में उसका पति चांदबाबू जब विदा कराने के लिए अलियापुर आया तो भाई रियाज ने विदा करने से मना कर दिया। इससे साले और बहनोई में काफी कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद चांद बाबू वहां से वापस चला गया। बीती रात रियाज अपने घर के बाहर सो रहा था, तभी कुछ लोगों ने उसका मुंह दबाकर छुरे से कई वार कर दिए। हमला करने वाले 3 लोग थे, जोकि उसे कंधे पर उठाकर अपने साथ ले जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन तभी रियाज की मां जाग गईं। मां ने अपने दामाद चांद बाबू को पहचान लिया। ऐसे में हमलावर रियाज को वहीं फेंक कर भाग गए।दिल दहला देने बाली घटना से, क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है जैसा कि आपको बता दें हत्यारे दरिंदे ने बहन का भाई छीन लिया मां का बेटा छीन लिया क्या बीती होगी उस माँ पर जिस वक्त बेटे ने मां के सामने दम तोड़ा होगा हत्यारे को जरा सी दया ना आई

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button