बिजनौर-उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सम्भावित बाढ़ क्षेत्र के अंतर्गत रावली तटबंध एव कण्व ऋषि आश्रम का किया निरिक्षण!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow


जिलाधिकारी उमेश मिश्रा आज दोपहर सम्भावित बाढ़ क्षेत्र के अंतर्गत रावली तटबंध एव कण्व ऋषि आश्रम का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी पूर्ण बोरा, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञानेश्वर तिवारी, उप जिलाधिकारी सदर मोहित कुमार, जिला पंचायत राज अधिकरी सतीश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
जिलाधिकारी श्री मिश्रा ने ग्राम रावली तटबंध का निरीक्षण करते हुए उप जिलाधिकारी सदर को निर्देश दिए कि तटबंध के पानी की धार की ओर पेड़ो को बल्लियों से बांधे ताकि कटान की सम्भावना न रहे। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि बंध के किनारों पर बांस की पौध निश्चित रूप से लगाई जाए, बांस के पौधे बड़े होने पर स्वयं एक बंध के रूप में कार्य करने में सक्षम होंगे। निरीक्षण के दौरान कण्व आश्रम स्थल पर अमरूद के पेड़ों को संरक्षित करने के लिए उन्होंने परियोजना निदेशक को निर्देश दिए कि बाग़ और आश्रम के चारांे ओर फेंसिंग का कार्य कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि कण्व आश्रम के प्रवेश द्वारों के आसपास सौंदर्यकरण का कार्य और शेर से खेलते राजा भरत एवं अन्य संबंधित हस्तियों का चित्रण भी कराएं।
कण्व आश्रम स्थित गोशाला का निरीक्षण करते हुए प्रकाश में आया कि निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और गोशाला गोवंश को संरक्षित रखने के लिए तैयार है। उन्होंने निर्देश दिए कि उक्त गोशाला में देसी गायों को संरक्षित करने के लिए योजना बनाएं और उनके गोबर आदि का सदुपयोग करने के लिए गोबर बॉयो गेस प्लांट का निर्माण कराना भी सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान ग्राम रावली को बाढ़ के प्रकोप से बचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा की गई व्यवस्थाएं सही पाए जाने पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सम्भावित बाढ़ से इस क्षेत्र को सुरक्षित रखने के लिए सजगता और गंभीरतापूर्वक अवशेष कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराएं। उन्होंने अबतक की गई कार्यवाही एंव व्यवस्था के दृष्टिगत विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि यदि वर्तमान वर्ष में उक्त क्षेत्र बाढ़ से सुरक्षित रहा तो फिर भविष्य में यह क्षेत्र बाढ़ संकट से मुक्त हो जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button