राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी रवि चौधरी ने की भारी मतों से जीत हासिल
बताते चलें कि राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी रवि चौधरी ने वह कर दिखाया जो उन्होंने सोचा और साथ ही साथ जनता का भी एक बड़ा समर्थन उनके साथ देखने को मिला क्योंकि चौधरी साहब का लाडला है ही ऐसा रवि चौधरी ने एक सपना देखा था कि वह अपनी नगर पालिका क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान सही समय पर कर सके आज मैं सपना साकार होता दिखाई दे रहा है क्योंकि रवि चौधरी अपने प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी लीना सिंघल से काफी मतों से विजय हुए हैं उनके समर्थकों में एक अजीब सी खुशी की लहर दौड़ पड़ी है और उनके मन में एक विश्वास जगा है कि अब वह अपने मकान में किराएदार की भांति ना रहकर मकान स्वामी की भांति रहेंगे गंदा पानी न पीकर साफ-सुथरा पानी क्षेत्र की जनता को पीने को मिलेगा और जैसा कि देखा गया है कुछ दिनों तो शीतल प्याऊ जल के वाटर कूलर चलते हैं परंतु बाद में बंद हो जाते हैं जनता में एक यह भी नया विश्वास जागा है कि कदम कदम पर अब उनको शीतल प्याऊ जन उपलब्ध होगा जनता ने वास्तव में एक ऐसे नौजवान व्यक्ति को अपना चेयरमैन चुना है जो तन से ही नहीं बल्कि तन मन धन से जनता की सेवा करना चाहता है जिसने किसी भी पद पर ना रहते हुए हमेशा जनता के काम आया है और आगे भी काम आता रहेगा राष्ट्रीय लोक दल प्रत्याशी रवि चौधरी अपने आप में एक साफ-सुथरी छवि के व्यक्ति हैं जो आज से रामपुर नगर पालिका चेयरमैन के रूप में जाने जाएंगे आज का दहकता सूरज समाचार पत्र परिवार उनके अच्छे कार्यों की सराहना करता है

अमित शर्मा तहसील प्रभारी की रिपोर्ट




























