चाँदपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

कांग्रेश जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण के मतदान के दौरान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष व हिस्ट्रीशीटर शेरबाज़ पठान ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार गुप्ता उर्फ और रॉकी के समर्थकों के साथ मतदान केंद्र पर जबरन भीड़ गया ।शेरबाज़ व उसके समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी व समर्थकों को चारों तरफ से घेरकर जमकर मारपीट कर पथराव किया जिसमें भाजपा प्रत्याशी सहित कई समर्थक बुरी तरह जख्मी हुए थे। मुख्य आरोपी को लखनऊ के कांग्रेस पार्टी दफ्तर के बाहर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है बिजनौर पुलिस लखनऊ के लिए रवाना हो गई है कल सुबह बिजनौर कोर्ट में शेर बाज़ पठान को कोर्ट में पेश किया जाएगा गया। पुलिस ने पीड़ित भाजपा प्रत्याशी की तहरीर के मुताबिक 12 नामजद 20 अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी ।

गौरतलब है कि कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शेरबाज़ पठान अपनी पत्नी जीनत परवीन को चांदपुर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस पार्टी से चुनाव मैदान में उतारकर चुनाव लड़ा रहा था की 4 मई को प्रथम चरण के मतदान के दौरान शेरबाज़ पठान व उसके समर्थक भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार गुप्ता उर्फ रॉकी से भिड़ गए देखते ही देखते शेर बाज़ पठान के समर्थकों ने भाजपा प्रत्याशी सहित कई समर्थकों के साथ मारपीट शुरू कर दी पथराव किया जिसमें भाजपा प्रत्याशी सहित कई कार्यकर्ता व समर्थक बुरी तरह जख्मी हो गए थे भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार गुप्ता रॉकी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की टीम गठित कर तलाश शुरू कर दी थी पुलिस के मुताबिक लखनऊ कांग्रेस पार्टी दफ्तर के बाहर चौराहे से कांग्रेस का जिलाध्यक्ष व मुख्य आरोपी शेरबाज़ पठान को गिरफ्तार किया गया है साथ ही शेरबाज़ के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी किए जा चुके हैं क्योंकि शेर बाज़ के खिलाफ बिजनौर प्रयागराज उत्तराखंड के कई थानों में 40 मुकदमे दर्ज हैं जो सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button