खबरों की खबरन्यूज़पॉलिटिक्समैनपुरी-उत्तरप्रदेश

भाजपा प्रत्याशी ने बेवर में विशाल रैली निकाल कमल के फूल को जिताने की अपील- सरितकान्त भाटिया

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

भाजपा प्रत्याशी ने बेवर में विशाल रैली निकाल कमल के फूल को जिताने की अपील- सरितकान्त भाटिया

आईरा नेटवर्क मैनपुरी से अमन कुमार की रिपोर्ट

मैनपुरी / बेवर- भाजपा प्रत्याशी सरितकान्त भाटिया ने रैली निकाल कर कमल के फूल में वोट देने की अपील की चुनाव विकास के लिए हो रहा है। केंद्र और राज्य में भाजपा की सरकार है। इसलिए भाजपा प्रत्याशी के जीतने पर शहर में चहुमुंखी विकास होगा।मंगलवार को बेवर भाजपा कार्यालय से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी सरितकान्त भाटिया के समर्थन में रैली निकाली गई। भाजपा के पू्र्व मंत्री रामनरेश गंगोत्री वर्तमान विधायक भोगांव ने रैली में शामिल होते हुए कहा कि यह चुनाव विकास के एजेंडे पर लड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार चल रही है। ऐसे में शहर का चहुमुंखी विकास होना निश्चित है। उन्होंने कहा कि जनता यह समझ चुकी है। ऐसे में फैसला जनता को करना है। भाजपा प्रत्याशी सरितकान्त भाटिया का कहना है वह इस चुनाव को व्यक्तिगत नहीं ले रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी ही शहर का विकास करा सकता है। कि डबल इंजन की सरकार चल रही है। रैली में शामिल हुए पूर्व मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री ने रैली में शामिल युवाओं से अनुशासन में रहकर रैली में चलने का आह्वान किया।

भाजपा प्रत्याशी सरितकान्त भाटिया ने कमल का फूल चुनाव निशान विकास का निशान है कि बेवर नगर की जनता विकास के लिए इस बार भी भाजपा प्रत्याशी को अपना आशीर्वाद दे वही भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों रैली के माध्यम से जनता से कमल वाले खाने में मोहर लगाने की अपील की

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button