आज बिजनौर के नूरपुर मे चीनी मिल में काम कर रहे एक मजदूर की लोहे के पेनल के निचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई जिसकी खबर से मृतक के परिजनों मे मातम छा गया

दरअसल जनपद बिजनौर के थाना नूरपुर क्षेत्र के मुरादाबाद रोड स्थित गांव चांगीपुर में बन रही निर्माणधीन चीनी मिल में एक मजदूर किसी पैनल पर वेल्डिंग कर रहा था इस दौरान वो पैनल अचानक मजदूर के ऊपर गिर गया जिसमे दबकर मजदूर व्यक्ति उमेश की दर्दनाक मौत हो गई मजदूर की मौत की खबर से उसके परिजनों मे मातम छा गया बता दें कि मृतक युवक उमेश महाराजगंज का रहना वाला था जोकि चीनी मिल में काम करने के लिए आया हुआ था जिसकी उम्र 43 वर्ष बताई जा रही है उधर हादसे की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है बता दें कि घटना की सूचना पाकर एसपी ग्रामीण राम अर्ज और और सुनीता दहिया सहित कई थानों की पुलिस फोर्स चीनी मिल पर पहुंची और मामले को शांत कराया जिसमें मृतक मजदूर व्यक्ति के साले ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है वही पुलिस का कहना है कि मृतक की तहरीर के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी


















