नगीना-बिजनोर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

किसान सेवा सहकारी समिति चेयरमैन पद पर चौधरी धर्मेंद्र सिंह की ताजपोशी का रास्ता साफ

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नगीना बिजनौर से विकास अग्रवाल

नगीना। किसान सेवा सहकारी समिति खुशहालपुर मठेरी में सभी निर्विरोध चुने गए संचालकों का चौधरी धर्मेंद्र सिंह को समर्थन देने का ऐलान कर देने के बाद चेयरमैन पद पर चौधरी धर्मेंद्र सिंह की ताजपोशी का रास्ता साफ हो गया है। चौधरी धर्मेंद्र सिंह चुनाव प्रक्रिया के दिन ही निर्विरोध संचालक चुन लिए गए थे।
गुरुवार को नाम वापसी के दिन सभी संचालक पदों पर निर्विरोध निर्वाचन होने के बाद चौधरी धर्मेंद्र सिंह का चेयरमैन बनने का रास्ता साफ हो गया। चौधरी धर्मेंद्र सिंह की माने तो उनकी समिति में 1965 के बाद यह पहला अवसर होगा जब चेयरमैन निर्विरोध चुना जाएगा। निर्वाचन अधिकारी विख्यात सिंह ने बताया कि ग्राम अलीपुरा जट से वरीशा, खुशहालपुर मठेरी से कमला देवी, झिलमिला से मोहम्मद इरफान, मलकपुर अब्दुल्ला से भूपेंद्र सिंह, बिंजा हेड़ी से धर्मेंद्र सिंह मोहम्मदपुर तिरलोक से रियासत अली, सफीपुर अंगद से तारा सिंह, हरबंशपुर धारम से सीताराम व नारायणपुर रामजी से राजपाल सिंह सभी निर्विरोध संचालक निर्वाचित हो गए हैं यह एक रिकॉर्ड बना है। निर्विरोध संचालक चुने गए वरिष्ठ पत्रकार चौधरी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सभी संचालकों ने चेयरमैन पद पर उन्हें समर्थन दे दिया है। बताते चलें कि ग्राम नियामतपुर निवासी चौधरी धर्मेंद्र सिंह के परिवार की गिनती गांव व आसपास के क्षेत्र में प्रतिष्ठित किसान परिवार के साथ-साथ ईमानदार व्यक्तियो में पहचान होती है। सज्जनता व साधारण जीवन इस परिवार की पूंजी रही है। जिसके चलते उन्हें निर्विरोध चुना गया कोई भी संचालक पद पर धर्मेंद्र सिंह के सामने आने की हिम्मत नहीं जुटा सका। चुने गए सभी संचालकों ने चौधरी धर्मेन्द्र सिंह को चेयरमैन पद की बधाई देना शुरू कर दिया है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button