नगीना-बिजनोर-उत्तरप्रदेशखबरों की खबरबिजनौर-उत्तरप्रदेश

सहकारी समिति में धर्मेंद्र चौधरी निर्विरोध संचालक चुने गये

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क नगीना बिजनौर सेविकास अग्रवाल
नगीना। ग्राम खुशहालपुर मठेरी की किसान सेवा सहकारी समिति में धर्मेंद्र चौधरी निर्विरोध संचालक चुने गये।
किसान सेवा सहकारी समिति खुशहालपुर मठेरी से संचालक पद की नामांकन प्रक्रिया के दौरान ग्राम बिंजाहेडी से किसी भी उम्मीदवार के सामने नहीं आने के कारण नगीना के पत्रकार चौधरी धर्मेंद्र सिंह निर्विरोध संचालक चुने जाने में कामयाब हो गए। जबकि तेलीपुरा सीट पर भी राजपाल सिंह को निर्विरोध संचालक चुने जाने का सौभाग्य प्राप्त हो गया। शेष 7 सीटों पर 21 दावेदारों ने पर्चे दाखिल किए। जिनका चुनाव 18 मार्च को होगा। निर्वाचन अधिकारी विख्यात सिंह ने बताया कि ग्राम अलीपुरा जट से तीन, खुशहालपुर मठेरी से चार, ग्राम झिलमिला से तीन, मलकपुर अब्दुल्ला से दो, मोहम्मदपुर तिरलोक से चार, सफीपुर अंगद से दो, हरबंशपुर धारम से तीन उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button