मैनपुरी-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ प्रातः की पाली में हाईस्कूल के गणित विषय परीक्षा के दृष्टिगत कई विद्यालयों का निरीक्षण करते

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क के लिए मैनपुरी से सुबोध कुमार
मैनपुरी 21 फरवरी, 2023- प्र. जिलाधिकारी विनोद कुमार ने पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार के साथ प्रातः की पाली में हाईस्कूल के गणित विषय परीक्षा के दृष्टिगत कई विद्यालयों का निरीक्षण करते हुए केन्द्र व्यवस्थापकों, कक्ष निरीक्षकों से कहा कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षा को सुचितापूर्ण, नकलविहीन सम्पन्न कराने में सबसे अहम भूमिका आपको निभानी है, इसलिए आप सब सजग रहकर अपने दायित्वोें को अंजाम दें। उन्होंने कहा कि यदि कोई केन्द्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक नकल जैसे घिनौने कृत्य में संलिप्त पाया गया तो उनके विरूद्व कठोर कार्यवाही होगी यदि किसी केन्द्र पर नकल हुयी या नकल की शिकायतें प्राप्त हुई तो सम्बन्धित को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने कहा कि शासन स्तर से भी माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाओं को नकल विहीन सम्पन्न कराने के स्पष्ट निर्देश हैं जिला प्रशासन ने बोर्ड परीक्षाओं को सुचितापूर्ण सम्पन्न कराने का बीड़ा उठाया है ताकि बच्चेंा के भविष्य केा संवारा जा सकें ।
प्र. जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक ने आज राजकीय कन्या इण्टर कालेज, जनता इण्टर कालेज, महावीर इण्टर कालेज, करूणा सागर इण्टर कालेज का निरीक्षण करते हुए उक्त विद्यालयों में स्टेटिक मजिस्टेªट के रूप में तैनात अधिकारियों, केन्द्र व्यवस्थापकों को हिदायत देते हुए कहा कि परीक्षा अवधि में निरन्तर क्रियाशील रहकर प्रत्येक परीक्षा कक्ष में पैनी नजर रखें, विद्यालय के आसपास गतिविधियों पर भी नजर रहे, सभी कक्षों के सीसीटीवी कैमरे चालू रहें, सीसीटीवी कैमरे की जद में प्रत्येक कक्ष का प्रत्येक परीक्षार्थी रहे, सीसीटीवी कैमरे की माॅनीटरिंग कन्ट्रोल रूम से निरन्तर की जाये। उन्होने कहा कि देश के भविष्य बच्चों के जीवन के साथ किसी को खिलवाड़ करने की इजाजत नहीं दी जाएगी, बच्चों में नकल की प्रवृत्ति उत्पन्न होने से हम देश को अयोग्य पीढ़ी देंगे इसलिए परीक्षा जैसे पवित्र कार्य में लगे सभी अधिकारी, अध्यापक प्रण करें कि किसी भी दशा में नकल न हो।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी राम जी मिश्र, उप जिलाधिकारी सदर नवोदिता शर्मा आदि उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button