खबरों की खबरनगीना-बिजनोर-उत्तरप्रदेशन्यूज़

पुलिस चौकी इंचार्ज कमल किशोर द्वारा चचा भतीजो के भूमि विवाद का किया गया पटाक्षेप!

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

पुलिस चौकी इंचार्ज कमल किशोर द्वारा चचा भतीजो के भूमि विवाद का किया गया पटाक्षेप!

बिजनोर- नगीना- प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मंझेडा सकरू तहसील नगीना मे चाचा भतीजो मे काफी समय से जमीनी विवाद चल रहा था जिसको लेकर आपस मे कभी भी अप्रिय घटना घटने के अंदेशा बना हुआ था।
जिसको चौकी इंचार्ज कमल किशोर की सूझबूझ के चलते मामले का
पटाक्षेप करा दिया गया, सभी ग्रामीणों ने चौकी इंचार्ज कमल किशोर की भूरी भूरी प्रंशसा की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने बताया कि जाकिर अली पुणे में रहकर अपना व्यवसाय करते है उनकी ग्राम में अपनी पुस्तैनी जमीन पर उनके बड़े भाई के बेटे (भतीजे) अवैध निर्माण कर कब्ज़ा करने की कोशिश कर रहे थे जिसके चलते आपस मे तनातानी का माहौल बना हुआ था।
बड़े भाई साकिर अली के बेटों द्वारा
उपजिलाधिकारी नगीना द्वारा यथास्थिति के आदेश को ताक पर रख निर्माण कार्य जारी रखने की शिकायत पर चौकी इंचार्ज कमल किशोर ने तुरंत मामले को संज्ञान लिया और सभी लोगो को चेतावनी देकर निर्माण कार्य रुकवाया
वही पुणे से ग्राम मंझेडा सकरू,नगीना बिजनोर आकर जाकिर अली ने चौकी इंचार्ज कमल कुशोर से मिलकर बताया कि उनकी प्रोपर्टी बैनामेशुदा है व उनके समक्ष अपनी प्रोपर्टी के बैनामे, और समस्त कागजात रखे, और बताया कि उनके भाई के बेटे उनकी प्रोपर्टी पर अवैध निर्माण कर कब्ज़ा करना चाहते है।
जिसपर चौकी इंचार्ज कमल किशोर ने जाकिर अली को आश्वासन दिया कि किसी भी व्यक्ति द्वारा असंवैधानिक गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी!
वही कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान मे बताया कि पुणे मे बैठे इनके खानदानी चचेरे भाई द्वारा इस मामले को तूल दिया जा रहा है वो ही जाकिर अली के भतीजो को बरगलाकर अपने पैसे के दम पर इस जमीन को हड़पना चाहता है।
वही इस संबंद्ध मे जाकिर अली ने बताया कि उनके साथ अगर कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो उसके ज़िम्मेदार उनके भाई के बेटे और उनके खानदानी चचेरे भाई होंगे, इस संबंध मे जाकिर अली ने माननीय मुख्यमंत्री उत्तरप्रदेश, मुख्य सचिव लखनऊ,डीजीपी लखनऊ,को प्रार्थना पत्र प्रेषित किया है
वही जाकिर अली ने बताया कि उन्होंने नेशनल ह्यूमन राइट्स कमीशन दिल्ली मे भी अपना वाद दायर किया है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button