बिजनौर-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेश

ट्रैक्टर ट्रॉली और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में एक दर्जन लोग घायल

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क बिजनौर से विकास अग्रवाल

शादी में भात देकर घर वापस लौट रहे थे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग

स्योहारा । ट्रैक्टर ट्राली और कार की आमने-सामने की भिड़ंत में एक दर्जन लोग घायल हो गए , घटना से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई , एंबुलेंस के द्वारा सभी घायलों को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया , सभी घायलों का इलाज चल रहा है , शादी में भात देकर घर लौट रहे थे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोग ।

बुधवार को कोटद्वार ढकिया निवासी कुछ लोग क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर में भात देने आए थे। शाम को जब वह वापस लौट रहे थे तो धामपुर स्योहारा मार्ग पर नहर के समीप धामपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की आमने सामने की भिड़ंत हो गई, भिड़ंत इतनी जबरदस्ती थीं कि दोनों वाहन बुरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गए , घटना से ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई , मौके पर मौजूद लोगों ने घायल लोगों को वाहनों से बाहर निकाला और मामले की सूचना 108 एंबुलेंस को दी , जिसके बाद मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा घायल लोगों को स्थानीय सीएचसी पर भर्ती कराया गया, घटना में प्रमोद कुमार पुत्र सुंदरलल निवासी ढकिया मोहित पुत्र नरेश 29 वर्ष मनोज देवी पत्नी चमन सिंह 45 वर्ष मोनू सैनी पुत्र नंदू सिंह निवासी ढकिया शिवानी पुत्री राम कुमार 16 वर्ष निवासी टांडा पूजा पुत्री ओमप्रकाश 22 वर्ष निवासी टांडा पलक पुत्री संतराम 9 वर्ष निवासी टांडा आकांक्षा पुत्री संतराम 10 वर्ष निवासी टांडा गजरो देवी पत्नी रमेश 45 वर्ष शिवम पुत्र प्रमोद गंभीर रूप से घायल हो गए , जिनका स्थानीय सीएससी में उपचार चल रहा है , वहीं दूसरी ओर कार सवार स्योहारा निवासी युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया और उसका भी स्थानीय सीएससी में क्या चल रहा है । घटना की जानकारी मिलने पर घायलों के परिजनों में भी कोहराम मच गया ।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button