करनाल-हरियाणाखबरों की खबर

जिला जेल करनाल में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारम्भ किया गया

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क करनाल से सुमरिन योगी

जिला जेल करनाल में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारम्भ किया गया।

करनाल :- जिला जेल करनाल में मंगलवार को श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारम्भ किया गया। श्रीमद भागवत कथा का आयोजन जेल प्रशासन द्वारा करवाया जा रहा है। इस अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें जेल स्टाफ कॉलोनी की महिलाओं, बच्चों तथा जेल में महिला बंदिनियों और अन्य बंदियों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान कथा व्यास कृपाचार्य जी महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मनुष्य की सभी इच्छाओं को पूरा करती है। यह कल्पवृक्ष के समान है। भागवत कथा भक्ति का मार्ग प्रशस्त करती है। जेल में बंद बंदियों को भक्ति मार्ग से जोडऩे के लिए और अपराधबोध से दूर करने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है, जोकि 11 फ रवरी तक चलेगा। कैदियों को सत्संग से जोडऩे के लिए यह भागवत कथा जेल परिसर में कराई जा रही है ताकि सजा पूरी होने के बाद जब यह कैदी फि र से समाज के बीच जाएं तो ऐसे कृत्य दोबारा ना दोहराएं ,जिनसे समाज का अहित हो।
जेल में 2200 से ज्यादा बंदी हैं, उनकी मनोदशा सुधारने के लिए और उनको अपराध की दुनिया से बाहर लाने के लिए जेल अधीक्षक अमित भादू ने श्रीमद् भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन करवाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर चंद्रशेखर माननिया जिला एवं सत्र न्यायधीशए करनाल, सुश्री जसबीर कौर सीजेएम कानूनी सहायता, मुख्यमंत्री मंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, भाजपा जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, जेल अधीक्षक अमित भादू ,जेल उप अधीक्षक शैलक्षी भारद्वाज, जेल उप अधीक्षक जसवंत सिंह, जेल उप अधीक्षक विवेक सांगवान उपस्थित रहे।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button