उत्तरप्रदेशखबरों की खबरमैनपुरी-उत्तरप्रदेश

मंदिर पर अवैध कब्जे की शिकायत में ग्रामीणों का तहसील पर जोरदार प्रदर्शन, कब्जा मुक्त कर जीर्णोद्धार कराए जाने की मांग

आईरा- न्यूज़ नेटवर्क राहुल कुमार मैनपुरी

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

मंदिर पर अवैध कब्जे की शिकायत में ग्रामीणों का तहसील पर जोरदार प्रदर्शन, कब्जा मुक्त कर जीर्णोद्धार कराए जाने की मांग


आयरा न्यूज़ नेटवर्क राहुल कुमार मैनपुरी

उत्तर प्रदेश के जनपद मैनपुरी के तहसील क्षेत्र के ग्रामीणों ने उनके गांव में सार्वजनिक मंदिर पर अवैध कब्जे धारियों द्वारा कब्जा करने की शिकायत कर कब्जे धारियों के खिलाफ कार्रवाई कराने का ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। ग्रामीणों का आरोप है उनके गांव के सार्वजनिक मंदिर पर अवैध कब्जे धारी ने कब्जा कर अतिक्रमण फैला दिया है उन लोगों को पूजा अर्चना करने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मंदिर को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

मामला किशनी तहसील क्षेत्र के संत पुर गांव से जुड़ा है जहां के लगभग एक सैकड़ा लोगों ने तहसील परिसर पर पहुंचकर मंदिर पर अवैध कब्जे धारियों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए जोरदार प्रदर्शन किया है। गांव के निवासी राहुल कुमार ने आरोप लगाते हुए बताया कि उनके गांव में एक ठाकुर जी महाराज का 40 वर्षों से अधिक पुराना मंदिर है जिस पर लगभग भगवान के नाम से 40 बीघा खेत जुड़ा हुआ है। महाराज छबीले दास जी ने मंदिर की स्थापना की थी वह स्वर्ग सिधार गए और उनका चेला रामदास है उसने शादी कर ली है। उसके चार बेटे और तीन बेटियां हैं। मंदिर की जमीन से जो आय होती है वह कब्जेधारी अपने कब्जे में लिए हुए उसने मंदिर पर कोई भी विकास कार्य नहीं कराया है। धीरे-धीरे मंदिर अपना अस्तित्व खो जा चला जा रहा है मंदिर टूटने के कगार पर है हम लोगों को पूजा अर्चना करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही गांव की निवासी राममूर्ति देवी ने बताया उनके गांव का मंदिर टूटफूट चुका है मंदिर में औरते निवास करती है मंदिर में कोई पूजा पाठ नहीं होता वह मंदिर परिसर में भूसा भरे हुए और जानवर बांधे हुए हैं। वह अपनी 1 बीघा जमीन भी मंदिर के नाम कर चुकी हैं। कब्जा धारी ने पूरा मंदिर अपने कब्जे में ले लिया है जिससे हम महिलाओं को पूजा-अर्चना करने में काफी परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने किया तहसील पर प्रदर्शन

प्रदर्शन करने वालों में श्याम बाबू रामप्रकाश , सूरज सिंह, जसकरन ,हर्नेस सोनेलाल, नरेश, कमलेश, रतीराम, नरेश सिंह नवरत्न ,अनुज ,संतोष, राहुल, हुकुम सिंह विनोद कुमार, अनिल , अजब सिंह, श्यामल दास ,योगेंद्र , गौरव, अशोक ,अंकित आदि सैकडा लोग मौजूद रहे

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button