मैनपुरी-उत्तरप्रदेशउत्तरप्रदेशखबरों की खबर

20 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार,

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

आईरा न्यूज़ नेटवर्क से सुबोध कुमार जनपद मैनपुरी

20 हजार का इनामी गैंगस्टर एक्ट का आरोपी गिरफ्तार,

आरोपी लूट की वारदातों को देता था अंजाम

जनपद मैनपुरी के थाना क्षेत्र की पुलिस को सफलता हाथ लगी है पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बीस का इनामी गैंगस्टर एक्ट का आरोपी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शातिर को न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।
पूरा मामला बिछवां थाना क्षेत्र से जुड़ा है जहां पर तैनात थाना प्रभारी अमित सिंह अपने पुलिस बल के साथ चेकिंग कर रहे थे तभी उनके मुखबिर ने सूचना दी। थाना क्षेत्र से गैंगस्टर और लूट की घटनाओं का आरोपी यश कुमार उर्फ शिवम पुत्र बृजेश कुमार निवासी ग्राम ढटिकरा थाना जसरथपुर जनपद एटा जो गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहा है। वह भनऊ पुल के पास कहीं भाग जाने की फिराक में खड़ा हुआ है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बताए गए स्थान पर घेराबंदी करते हुए शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसे लिखा पढ़ी करते हुए न्यायालय में पेश कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। बताया जा रहा है कि शातिर गैंग बनाकर लूट जैसी अन्य घटना को अंजाम दिया करता था। गैंगस्टर एक्ट की विवेचना भोगांव थाना पुलिस द्वारा की रही थी।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button