उत्तराखंडखबरों की खबर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के स्थानीय नागरिक तथा जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड जोशीमठ आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

उत्तराखंड मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोशीमठ के स्थानीय नागरिक तथा जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक की

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज जोशीमठ में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों के साथ बैठक करते हुए सभी से आपदा की घड़ी में शासन-प्रशासन के साथ तालमेल बनाकर काम करने की बात कही। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रभावित हैं, उनके जान-माल की सुरक्षा करते हुए उनके लिए आगे का रास्ता बनाना हमारी प्राथमिकता है। जिन लोगों के मकान, दुकान, व्यवसाय प्रभावित हुए हैं, उन सभी को अंतरिम सहायता के रूप में 1.50 लाख रुपए तात्कालीक रूप से दिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए सरकार हर संभव मदद करेगी। कतिपय लोग जोशीमठ को लेकर गलत माहौल बना रहे हैं, इससे हमारे लोगों का नुकसान हो रहा है और उनकी आर्थिकी प्रभावित हो रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button