उत्तराखंडखबरों की खबर

परिजनों से बिछड़े बालक को पौड़ी पुलिस ने सकुशल किया परिजनों के सुपुर्द।

WhatsApp Image 2026-04-18 at 09.08.39
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड जनपद पौड़ी कोटद्वार आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

रेशान चेहरों पर खाकी लायी मुस्कान

जिगर के टुकड़े को अपने पास पाकर परिजन हुये गदगद।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल श्वेता चौबे द्वारा अधीनस्थ कार्मिकों को आमजन की सहायता एवं उन्मुख पुलिसिंग के लिये प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम में आज ए0एच0टी0यू0 कोटद्वार को सूचना प्राप्त हुई कि एक बालक लावारिश हालात में पटेल मार्ग चौराहा कोटद्वार पर सब्जी की दुकान के पास रो रहा है। सूचना पर ए0एच0टी0यू टीम तत्काल मौके पर पहुँची और बालक को अपनेपन का अहसास दिलाकर बालक को प्यार से गोद में उठाकर ए0एच0टी0यू0 कोटद्वार शाखा लाकर परिजनों के सम्बन्ध से पूछताछ की गई तो बालक केवल अपना नाम अरहान तथा अपने मामू की शादी में आना बता रहा था। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा बालक का फोटो खींचकर, तलाश करते हुये गुरुनानक वेडिंग प्वाइंट कोटद्वार के पास पहुँचे तो ऐसा प्रतीत हो रहा था कि दो महिलायें किसी की तलाश करते हुये परेशान नजर आ रही थी। पुलिस टीम ने उनके पास जाकर परेशानी का कारण पूछा तो महिला ने बताया कि मेरा नाम नसीमा बानो है, हम कोटद्वार शादी में आए हुए थे, रास्ते में अचानक उनका पोता कहीं खो गया है। हम लोग काफी समय से उसकी तलाश कर रहे हैं। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा फोन के माध्यम से बालक की दादी को बालक का फोटो दिखाया गया तो बालक की दादी व अन्य परिजनों ने बालक को पहचानकर बताया कि यह ही हमारा पोता मोहम्मद अरहान है। जिस पर पुलिस टीम द्वारा बालक के परिजनों को ए0एच0टी0यू0 कार्यालय लाकर बालक को सीडब्लूसी के समक्ष पेश कर आवश्यक कार्यवाही कर सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस द्वारा किये गये नेक कार्य की सराहना कर धन्यवाद किया गया वही आम जनमानस भी पुलिस के कार्यों से काफी प्रसन्न नजर आ रहा है तथा पुलिस की मदद के लिए भी लोग आगे आ रहे हैं

       पुलिस टीम

अपर उप निरीक्षक कृपाल सिंह
आरक्षी मुकेश कुमार
आरक्षी सतपाल शर्मा

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button