NCC कैडेट्स के साथ चमोली पुलिस ने मनाया सड़क सुरक्षा सप्ताह

उत्तराखंड चमोली आईरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल
यातायात व्यवस्था, साइबर अपराध एवं उत्तराखंड पुलिस App के अन्तर्गत गौराशक्ति मॉड्यूल की उपलब्धियों के संदर्भ में दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी
राजकीय इंटर कॉलेज घिंघराण, गोपेश्वर में NCC का सात दिवसीय ATC कैम्प सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है जिसमे सम्पूर्ण चमोली जनपद के दूरस्थ क्षेत्रो समेत 45 विद्यालयों के लगभग 500 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा निर्गत निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक जनपद चमोली प्रमेन्द्र डोबाल के निर्देशन एवं CO ऑपरेशन नताशा सिंह के पर्यवेक्षण में चमोली पुलिस द्वारा आज दिनाँक 12-01-2023 को सड़क सुरक्षा सप्ताह (11 जनवरी 2023 से 17 जनवरी 2023 तक ) के अंतर्गत चलाये जा रहे कार्यक्रमों के क्रम में NCC कैम्प घिंघराण इंटर कॉलेज में ANTF/CYBER CELL प्रभारी Si नवनीत सिंह द्वारा अपनी टीम के साथ तथा थाना गोपेश्वर की गौराशक्ति टीम द्वारा कैम्प में प्रतिभाग कर रहे लगभग 500 NCC के कैडेट्स को नशे के दुष्प्रभावों, साइबर अपराधों से बचाव, महिलाओं से सम्बंधित अपराधों की रोकथाम एवं शिकायतों को ऑनलाइन दर्ज कराने हेतु उत्तराखंड पुलिस एप गौराशक्ति की कार्यप्रणाली तथा यातायात नियमो के रूप में हेलमेट की उपयोगिता, यातायात सिग्नलों संकेतों आदि के बारे में जानकारी दी गयी।साइबर अपराधों की शिकायत हेतु हेल्पलाइन 1930 एवं किसी भी प्रकार की सहायता के लिए 112 डायल करने हेतु प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम में NCC की ओर से उपस्थित कैम्प कमान्डेंट लेफ्टिनेंट कर्नल दीपक राणा, कैम्प एडजुडेंट कैप्टन आर.एस. फर्स्वाण, एम.एस. नेगी, लेफ्टिनेंट फिरोज अहमद, CHM उमराव सिंह आदि स्टाफ ने पुलिस द्वारा दी गई जानकारी को अत्यंत लाभप्रद बताते हुए धन्यवाद प्रकट किया।






