उत्तराखंडखबरों की खबर

खेत में पड़ा मिला मादा गुलदार का शव, वन विभाग में हड़कंप

IMG-20260814-WA0003
previous arrow
next arrow

उत्तराखंड कोटद्वार आगरा न्यूज़ नेटवर्क राजेश सिंघल

कोटद्वार। लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से सटे कोटद्वार के ग्राम शिवपुर में मादा गुलदार का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मादा गुलदार का शव आम के बगीचे में पड़ा मिला। बगीचे के मालिक ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। मौके पर पहुँची वन विभाग की टीम ने गुलदार के शव को कब्जे में ले लिया है। रेंजर कोटद्वार ने बताया कि आपसी संघर्ष के चलते गुलदार की मौत हुई है।
कोटद्वार के शिवपुर में किसी के खेत में गुलदार का शावक मृत पाया गया। शिवपुर के जिसके खेत में पड़ा था। डेढ़ साल का मादा गुलदार बताया जा रहा है
उन्होंने इसकी जानकारी वन विभाग में दी और वन विभाग की टीम मौके पर गई। गुलदार के शव को अपने कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय ले आए। रेंजर अजय ध्यानी ने बताया कि यह शिवपुर के किसी खेत में मृत पड़ा हुआ था। टीम ने मौके पर पहुंचकर शावक को अपने कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय लेकर पोस्टमार्टम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया आपसी संघर्ष बताया जा रहा है। वहीं वन विभाग की इस टिप्पणी पर यकीन कर पाना मुश्किल से हो रहा है। सोचने की बात है अगर दो शावकों में भी अगर संघर्ष हुआ तो क्या उसके शोर-शराबे से आसपास में किसी को पता नहीं चला जबकि घनी आबादी है

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button